कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्व पीएम और अपने दिवंगत राजीव गांधी को किया याद, कहा- पंजाब, असम और मिजोरम में हुए समझौतों के कारण वर्षों से चली आ रही हिंसा का किया था अंत

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व पीएम एवं अपने पिता राजीव गांधी को याद किया. कहा कि उनके समय पंजाब, असम और मिजोरम में हुए समझौतों के कारण इन राज्यों में वर्षों से चली आ रही हिंसा का अंत हुआ तथा देश मजबूत हुआ. बृहस्पतिवार शाम दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में भी एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी संबोधित करेंगी.

राहुल गांधी (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली :  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं अपने पिता राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) को याद करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उनके समय पंजाब, असम और मिजोरम में हुए समझौतों के कारण इन राज्यों में वर्षों से चली आ रही हिंसा का अंत हुआ तथा देश मजबूत हुआ.

राजीव की 75वीं जयंती पर राहुल ने अपने पिता की इस उपलब्धि को याद करते हुए ट्वीट किया, ''राजीव गांधी की कई उपलब्धियों में पंजाब, असम और मिजोरम करार भी थे जिनकी मदद से इन राज्यों में वर्षों से चली आ रही हिंसा एवं संघर्ष का खात्मा हुआ.'' उन्होंने कहा, ''परस्पर सम्मान, सहमति और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की बुनियाद पर हुए इन करारों ने भारतीय गणराज्य को मजबूत किया.''

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी ने फिर दोहरायी कश्मीर जाने की मांग, गवर्नर सत्यपाल मलिक से पूछा- कब आ सकता हूं

दरअसल, राहुल अपने पिता की प्रधानमंत्री के रूप में उपलब्धियों का इन दिनों ट्विटर के माध्यम से उल्लेख कर रहे हैं. गत 20 अगस्त को राजीव गांधी की 75वी जयंती थी. इस पूरे सप्ताह कांग्रेस अलग अलग कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है. बृहस्पतिवार शाम दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में भी एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी संबोधित करेंगी.

 

Share Now

संबंधित खबरें

Assembly Elections 2026: असम, केरल और पुडुचेरी में आज थमेगा प्रचार का शोर, 9 अप्रैल को एक ही चरण में डाले जाएंगे वोट, 4 मई को मतगणना

Puducherry Assembly Elections 2026: राहुल गांधी का सरकार पर तीखा हमला, नकली दवाओं के कारोबार को बताया 'जानलेवा भ्रष्टाचार'

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Scorecard: राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर लखनऊ सुपर जायंट्स ने दर्ज की पहली जीत, ऋषभ पंत ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Scorecard: राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, हेनरिक क्लासेन और नितीश कुमार रेड्डी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड