देश

राहुल गांधी को नए कांग्रेस अध्यक्ष का नाम सुझाने के लिए पैनल बनाना चाहिए: जर्नादन द्विवेदी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जर्नादन द्विवेदी ने मंगलवार को सुझाव दिया कि पार्टी के नए अध्यक्ष का नाम सुझाने के लिए राहुल गांधी को एक कमेटी बनानी चाहिए.

राहुल गांधी को नए कांग्रेस अध्यक्ष का नाम सुझाने के लिए पैनल बनाना चाहिए: जर्नादन द्विवेदी
राहुल गांधी (Photo Credit- Twitter)

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जर्नादन द्विवेदी (Janardan Dwivedi) ने मंगलवार को सुझाव दिया कि पार्टी के नए अध्यक्ष का नाम सुझाने के लिए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को एक कमेटी बनानी चाहिए. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के पूर्व महासचिव (संगठन) द्विवेदी ने बताया कि नये कांग्रेस अध्यक्ष के चयन पर अनौपचारिक चर्चा कर रहे पैनल की विश्वसनीयता और अधिक होगी, अगर उसका गठन औपचारिक रूप से किया जाता है.

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि गांधी द्वारा पैनल का गठन करने के बाद इसे अगले कांग्रेस अध्यक्ष का नाम तय करने के लिए कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ चर्चा करनी चाहिए. बता दें कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली करारी हार के बाद राहुल गांधी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2019 04:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).