One Nation-One Election वाली कमेटी में शामिल नहीं होंगे अधीर रंजन चौधरी, अमित शाह को लिखी चिट्ठी

अधीर रंजन ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर कमेटी का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि मुझे उस समिति में काम करने से इनकार करने में कोई झिझक नहीं है. मुझे डर है कि यह पूरी तरह से धोखा है.

One Nation-One Election: मोदी सरकार ने 'एक देश एक चुनाव' के लिए कमेटी का गठन किया. इस कमेटी में 8 सदस्य हैं, जिसमें कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी भी शामिल है, लेकिन अधीर रंजन ने इस समिति का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है. अधीर रंजन ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर कमेटी का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि मुझे उस समिति में काम करने से इनकार करने में कोई झिझक नहीं है. मुझे डर है कि यह पूरी तरह से धोखा है.

उन्होंने कहा कि 'सरकार के सीक्रेट उद्देश्यों के बारे में गंभीर चिंताएं पैदा करता है. इसके अलावा मुझे लगता है कि राज्यसभा में मौजूदा एलओपी को बाहर कर दिया गया है. यह एक संसदीय लोकतंत्र की व्यवस्था का जानबूझकर अपमान है. इन परिस्थितियों में मेरे पास आपके निमंत्रण को अस्वीकार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है.' One Nation-One Election! एक देश-एक चुनाव से देश को कितना फायदा-कितना नुकसान, जानिए इसके पक्ष में क्यों हैं PM मोदी

आपको बता दें कि  पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इस कमेटी की अध्यक्षता कर रहे हैं. वहीं इस समिति में अमित शाह, अधीर रंजन चौधरी, गुलाम नबी आज़ाद, एनके सिंह, सुभाष कश्यप, हरीश साल्वे और संजय कोठारी को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है.

एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, 'अभी एक समिति का गठन किया गया है. समिति की एक रिपोर्ट आएगी जिस पर चर्चा होगी. संसद परिपक्व है और वहां चर्चा होगी. घबराने की जरूरत नहीं है... भारत को लोकतंत्र की जननी कहा जाता है, यहां विकास हुआ है...मैं संसद के विशेष सत्र के एजेंडे पर चर्चा करूंगा.'

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड