कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रमुख बने रोहन गुप्ता
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने शनिवार को रोहन गुप्ता को अपना सोशल मीडिया प्रमुख नियुक्त किया. इससे पहले यह जिम्मेदारी कन्नड़ अभिनेत्री दिव्या स्पंदना राम्या के पास थी. गुप्ता गुजरात के रहने वाले हैं और पार्टी कोषाध्यक्ष अहमद पटेल के करीबी माने जाते हैं.
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Indian National Congress) ने शनिवार को रोहन गुप्ता (Rohan Gupta) को अपना सोशल मीडिया प्रमुख नियुक्त किया. इससे पहले यह जिम्मेदारी कन्नड़ अभिनेत्री दिव्या स्पंदना राम्या (Divya Spandana Ramya) के पास थी. गुप्ता गुजरात के रहने वाले हैं और पार्टी कोषाध्यक्ष अहमद पटेल के करीबी माने जाते हैं.
इस साल की शुरुआत में हुए आम चुनाव में पार्टी की हार के बाद राम्या ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.
वह पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की करीबी मानी जाती हैं और पहले कर्नाटक से सांसद भी रह चुकी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2019 06:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

