Amit Shah in Karnataka: टीपू सुल्तान में विश्वास रखने वाली कांग्रेस कर्नाटक के लिए ठीक नहीं: अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) 17वीं सदी के शासक टीपू सुल्तान में विश्वास रखते हैं और दोनों दल कर्नाटक का भला नहीं कर सकते हैं.

अमित शाह (Photo Credit : Twitter)

मंगलुरु (कर्नाटक), 11फरवरी: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) 17वीं सदी के शासक टीपू सुल्तान में विश्वास रखते हैं और दोनों दल कर्नाटक का भला नहीं कर सकते हैं. वहीं, उन्होंने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह 16वीं सदी की उल्लाल की तुलुव रानी अब्बका चोवटा से प्रेरित है, जिन्होंने राज्य की समृद्धि के लिए शासन किया.

शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस भ्रष्टाचार में लिप्त है और विपक्षी पार्टी ने कर्नाटक का इस्तेमाल ‘‘गांधी परिवार के लिए ‘एटीएम’ के तौर पर किया.’’ उन्होंने जनता से कहा, ‘‘ मैं आपसे पूछता हूं क्या लोगों को जद(एस) और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करना चाहिए, जो टीपू में विश्वास रखते हैं या भाजपा के लिए करना चाहिए, जिसकी आस्था रानी अब्बका में है. Tripura Elections: त्रिपुरा में बोले PM मोदी, लेफ्ट-कांग्रेस की दो धारी तलवार से रहें सतर्क, ये बस चंदा लेने यहां आए हैं

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री दक्षिण कन्नड जिले के पुत्तुर में ‘सेंट्रल अरेकानट एंड कोकोवा मार्केटिंग एंड प्रोसेसिंग को-ऑपरेटिव लिमिटेड’ (कैम्पको) की स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लेने आए थे.

शाह ने लोगों से सवाल किया, ‘‘कर्नाटक में किसकी अगली सरकार बनानी चाहिए? भाजपा की, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभक्तों की टीम है या फिर भ्रष्ट कांग्रेस की जिसने कर्नाटक का इस्तेमाल गांधी परिवार के एटीएम के तौर पर किया.’’ भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस और जद(एस) कर्नाटक का भला नहीं कर सकते. उन्होंने दावा किया कि ‘‘ कर्नाटक तभी समृद्ध हुआ जब भाजपा की सरकार रही.’’

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘‘पूरे देश के किसान पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को किसान हितैषी कदमों के लिए जानते हैं...पूरा देश येदियुप्पा को जानता है क्योंकि उनके नेतृत्व में बेंगलुरु समृद्ध हुआ.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड