सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान- जरुरत पड़ी तो उत्तर प्रदेश में भी लागू करेंगे NRC

सीएम योगी ने कहा अगर जरूरत पड़ी तो एनआरसी उत्तर प्रदेश में भी लागू किया जाएगा. सीएम योगी ने असम में एनआरसी लागू करने के फैसले को महत्वपूर्ण और साहसिक निर्णय बताया है.

योगी आदित्यनाथ (Photo Credits: PTI)

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने एक बड़ा बयान दिया है. सीएम योगी ने कहा अगर जरूरत पड़ी तो एनआरसी (National Citizen Register) उत्तर प्रदेश में भी लागू किया जाएगा. सीएम योगी ने असम में एनआरसी लागू करने के फैसले को महत्वपूर्ण और साहसिक निर्णय बताया है. सीएम योगी ने कहा, हम लोगों को प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को इसके लिए बधाई देनी चाहिए. अगर जरूरत पड़ी तो हम उत्तर प्रदेश में भी ऐसा करेंगे.' उन्होंने यह भी कहा, 'असम में जिस तरह से एनआरसी को लागू किया गया है, वह सीखने वाला है. वहां के अनुभव के आधार पर हम भी शुरुआत कर सकते हैं. यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है. यह गरीबों का अधिकार अवैध घुसपैठियों को छीनने से रोकेगा.

सीएम योगी ने कहा यह चरणबद्ध तरीके से लागू हुआ और अगर जरूरत पड़ी तो हम उत्तर प्रदेश में भी ऐसा करेंगे.' इंडियन एक्सप्रेस को दिए गए इंटरव्यू में सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या मामले पर कहा, 'प्रत्येक व्यक्ति का कोर्ट में विश्वास है. कोर्ट का जो भी फैसला होगा, हमें स्वीकार होगा. हम कोर्ट के फैसले का सम्मान करने जा रहे हैं. आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है.'

यह भी पढ़ें- असम NRC लिस्ट में नाम नहीं होने पर अब ये हैं विकल्प, मिलेगा 120 दिन का वक्त- यहां जानें एनआरसी से जुड़े हर सवाल का जवाब.

बता दें कि असम के बाद देश के अन्य राज्यों में भी एनआरसी लागू करने की बाते हो रही हैं. बीजेपी सांसद और दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने भी दिल्ली में एनआरसी लागू करने की बात कही थी. इससे पहले रविवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने रविवार को घोषणा की कि हरियाणा में भी एनआरसी लागू की जाएगी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट