Nuh Violence: नुकसान की भरपाई के लिए दंगाइयों से होगी वसूली, नूंह हिंसा पर बोले सीएम मनोहर लाल

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश की आबादी 2.7 करोड़ है. हमारे पास 60 हजार जवान हैं, ऐसे में पुलिस हर व्यक्ति की सुरक्षा नहीं कर सकती. हमने अर्धसैनिक बल की 4 अतिरिक्त कंपनियां मांगी हैं.

(Photo Credits: Twitter)

Nuh Violence: हरियाणा के मेवात-नूंह में हुई हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हिंसा में जो भी नुकसान हुआ है, वह दंगाइयों से वसूला जाएगा. उन्होंने ट्वीट कर कहा- 'मैं किसी भी कीमत पर प्रदेश की शांति और सांप्रदायिक सौहार्द को बिगड़ने नहीं दूंगा... नूंह की घटना के हर एक अपराधी को कानून के माध्यम से उनके अंजाम तक पहुंचाया जाएगा. और वहां हुए हर एक नुकसान की भरपाई दंगाइयों से ही होगी और उन्हीं से उसकी वसूली भी करवाई जाएगी.'

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश की आबादी 2.7 करोड़ है. हमारे पास 60 हजार जवान हैं, ऐसे में पुलिस हर व्यक्ति की सुरक्षा नहीं कर सकती. हमने अर्धसैनिक बल की 4 अतिरिक्त कंपनियां मांगी हैं. लेकिन पुलिस या सेना को ई भी सुरक्षा की गारंटी नहीं ले सकता. SC ON Nuh Violence: 'भड़काऊ बयानबाजी पर रोक लगाओ', जानें मेवात हिंसा पर क्या कुछ बोला सुप्रीम कोर्ट

मनोहर लाल ने कहा कि इस हिंसा में 6 लोगों की मौत हो चुकी है. इसमें 2 पुलिसकर्मी और 4 नागरिक शामिल हैं. इस केस में अभी तक 116 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, जबकि 190 आरोपी हिरासत में हैं.

उन्होंने कहा कि मोनू मानेसर पर राजस्थान पुलिस ने केस किया था, लेकिन हमारे पास कोई इनपुट नहीं है. राजस्थान पुलिस इस काम में लगी हुई है. बाहरी व्यक्ति की भूमिका पर नजर रखी जा रही है. बता दें कि नूंह में हिंदू संगठनों ने बृजमंडल यात्रा निकालने का ऐलान किया था. सोमवार को बृजमंडल यात्रा के दौरान पथराव हो गया था. देखते ही देखते यह हिंसा में बदल गया. सैकड़ों कारों को आग लगा दी गई. थाने पर हमला किया गया. फायरिंग की घटना भी सामने आई. नूह के बाद उसके आस-पास के क्षेत्र में भी हिंसा भड़क उठी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड