देश

अमरिंदर सिंह का पीएम मोदी पर हमला, बताया- आजादी के बाद का सबसे खराब नेता

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को कहा कि "स्वतंत्रता के बाद देश ने जो नेता देखे हैं उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे खराब हैं."

अमरिंदर सिंह का पीएम मोदी पर हमला, बताया- आजादी के बाद का सबसे खराब नेता
मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पीएम नरेंद्र मोदी (Photo Credit- Facebook)

चंडीगढ़: पंजाब (Panjab) के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने शुक्रवार को कहा कि "स्वतंत्रता के बाद देश ने जो नेता देखे हैं उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सबसे खराब हैं." अमरिंदर सिंह की ओर से यह तीखा हमला कर्ज माफी, 1984 दंगों और अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस (Congress) पर मोदी के निशाना साधने के एक दिन बाद किया गया है.

यह भी पढ़ें: नितिन गडकरी बोले- बेरोजगारी देश की सबसे बड़ी समस्या, हर किसी को नहीं मिल सकती नौकरी

सिंह ने प्रधानमंत्री को चुनौती दी है कि वह "पिछले पांच वर्षों में अपनी सरकार की ओर से पूरा किये गए एक भी वादे का उदाहरण बतायें." उन्होंने गुरुवार को मोदी की गुरदासपुर रैली का उल्लेख करते हुए कहा कि 'जुमलेबाज' प्रधानमंत्री ने अपने धोखे और मनगढंत बातों से देश को निचले स्तर पर पहुंचा दिया है और लोग भले के लिए उन्हें सत्ता से हटाने की तैयारी में हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2019 11:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).