चिदंबरम का बीजेपी पर हमला, कहा- मुस्लिम बहुल होने के कारण जम्मू कश्मीर से हटा अनुच्छेद 370
पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को समाप्त करने के लिए रविवार को भाजपा की आलोचना की और कहा कि यदि जम्मू कश्मीर हिंदू बहुल राज्य होता तो भगवा पार्टी इस राज्य का विशेष दर्जा ‘‘नहीं छीनती।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपनी ताकत से अनुच्छेद को समाप्त किया.
पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम (P. Chidambaram) ने अनुच्छेद 370 (Article 370) के ज्यादातर प्रावधानों को समाप्त करने के लिए रविवार को भाजपा की आलोचना की और कहा कि यदि जम्मू कश्मीर हिंदू बहुल (Hindu Majority) राज्य होता तो भगवा पार्टी इस राज्य का विशेष दर्जा ‘‘नहीं छीनती.’’ उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपनी ताकत से अनुच्छेद को समाप्त किया. उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) अस्थिर है और अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसियां इस अशांत स्थिति को कवर कर रही हैं लेकिन भारतीय मीडिया घराने ऐसा नहीं कर रहे हैं. कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘उनका (BJP) दावा है कि कश्मीर में हालात ठीक हैं. अगर भारतीय मीडिया घराने जम्मू-कश्मीर में अशांति की स्थिति को कवर नहीं करते हैं तो क्या इसका मतलब स्थिरता होता है?’’
Former Union Minister & Congress leader P Chidambaram in Chennai: Had there been a Hindu majority in Kashmir, BJP wouldn't have touched it (Article 370), but because there is a Muslim majority in Kashmir, they abrogated it. (11.8.19) pic.twitter.com/CWpKgRMg0C
— ANI (@ANI) August 12, 2019
उन्होंने सात राज्यों में सत्तारूढ़ सात क्षेत्रीय दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्होंने राज्यसभा में भाजपा के कदम के खिलाफ ‘‘भय’’ के कारण सहयोग नहीं किया. विपक्षी पार्टियों के असहयोग पर असंतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हमें पता है कि लोकसभा में हमारे पास बहुमत नहीं है लेकिन सात पार्टियों (अन्नाद्रमुक, वाईएसआरसीपी, टीआरएस, बीजद, आप, टीएमसी, जद(यू) ने सहयोग किया होता तो विपक्ष राज्यसभा में बहुमत में होता. यह निराशाजनक है.’’ यह भी पढ़ें- दिग्विजय सिंह ने कहा- कश्मीर आज जल रहा है, पीएम मोदी ने अपने हाथ आग में झुलसा लिए हैं
कांग्रेस नेता ने कहा कि जम्मू कश्मीर के सौरा क्षेत्र में लगभग 10 हजार लोगों ने विरोध किया जो एक सच है, पुलिस ने कार्रवाई की जो एक सच है और इस विरोध के दौरान हुई गोलीबारी एक सच्चाई है. उन्होंने कहा कि भाजपा के कदम की निंदा करने के लिए यहां एक जनसभा हुई थी. उन्होंने कहा कि देश के 70 साल के इतिहास में ऐसा कभी कोई उदाहरण नहीं आया जब एक राज्य को केन्द्र शासित प्रदेश बना दिया गया हो. पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि यदि जम्मू कश्मीर हिंदू बहुल राज्य होता तो भाजपा कभी भी ऐसा नहीं करती. उन्होंने ऐसा केवल इसलिए किया क्योंकि यह मुस्लिम बहुल है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2019 09:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

