दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पश्चिम बंगाल का दो दिवसीय दौरा स्थगित

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का शनिवार से शुरू होने जा रहा पश्चिम बंगाल का दो दिवसीय दौरा स्थगित हो गया है. मगर, राजधानी के हालात को देखते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल का दो दिवसीय दौरा रद्द कर दिया है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ( फोटो क्रेडिट- ANI)

नई दिल्ली, 30 जनवरी: केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) का शनिवार से शुरू होने जा रहा पश्चिम बंगाल का दो दिवसीय दौरा स्थगित हो गया है. आईएएनएस को यह जानकारी पार्टी के भरोसेमंद सूत्रों ने दी है. अमित शाह को शुक्रवार की रात पश्चिम बंगाल (West Bengal) के कोलकाता पहुंचना था और शनिवार तथा रविवार को संगठन के कार्यक्रमों में हिस्सा लेना था. सूत्रों का कहना है कि दिल्ली हिंसा और इजरायल दूतावास के पास हुए बम विस्फोट की घटना से उपजे माहौल को देखते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल का दौरा फिलहाल टाल दिया है.

सूत्रों का कहना है कि राजधानी के हालात को देखते हुए गृहमंत्री अमित शाह का यहां होना जरूरी है. गृहमंत्री अमित शाह के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम की बात करें तो उन्हें शुक्रवार देर रात कोलकाता पहुंचना था. शनिवार सुबह इस्कॉन मंदिर के दर्शन से उनके दौरे की शुरूआत होनी थी. मंदिर के दर्शन के बाद वह कोलकाता से हेलीकॉप्टर के माध्यम से नदिया जिले के मायापुर, उत्तर 24 परगना के ठाकुरनगर में जाना था. ठाकुरनगर में रैली का भी कार्यक्रम था.

यह भी पढ़ें: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो अस्पतालों का करेंगे दौरा, गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा में घायल पुलिसकर्मियों का जानेंगे हालचाल

वहीं अगले दिन रविवार को गृह मंत्री अमित शाह का दक्षिण कोलकाता के भारत सेवाश्रम संघ जाने का कार्यक्रम तय था. दूसरे दिन वह हावड़ा में रैली भी करने वाले थे. मगर, राजधानी के हालात को देखते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल का दो दिवसीय दौरा रद्द कर दिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया ने नामीबिया के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Live Score Update: दिल्ली में भारत बनाम नामीबिया के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली स्टेडियम में भारत बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\