पंजाब में 3 बीजेपी नेताओं को केंद्र सरकार ने दी 'Y' श्रेणी की सुरक्षा, खुफिया रिपोर्ट के आधार पर लिया फैसला

पंजाब में राजनीतिक तनाव के बीच केंद्र सरकार ने तीन नेताओं - विक्रमजीत सिंह चौधरी, करमजीत कौर चौधरी और तजिंदर सिंह बिट्टू को 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है.

नई दिल्ली: पंजाब में राजनीतिक तनाव के बीच केंद्र सरकार ने तीन प्रभावशाली नेताओं - विक्रमजीत सिंह चौधरी, करमजीत कौर चौधरी और तजिंदर सिंह बिट्टू को 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है. इन तीनों नेताओं को पंजाब में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की सुरक्षा मिलेगी.

खुफिया रिपोर्ट के आधार पर लिया गया फैसला

गृह मंत्रालय ने खुफिया ब्यूरो की हालिया खतरे के आकलन रिपोर्ट के आधार पर इन नेताओं को सुरक्षा प्रदान करने का आदेश जारी किया है.

कांग्रेस से बगावत के बाद भाजपा में शामिल हुए नेता

विक्रमजीत सिंह चौधरी: फिल्लौर से विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी को कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निलंबित कर दिया था. इसके बाद उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था.

करमजीत कौर चौधरी: विक्रमजीत की मां करमजीत कौर चौधरी पिछले साल जालंधर लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव हार गई थीं. उन्होंने भी कांग्रेस से नाता तोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है.

तजिंदर सिंह बिट्टू: बिट्टू ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के हिमाचल प्रदेश प्रभारी सचिव और कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गए. पंजाब में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और इन नेताओं को सुरक्षा प्रदान करने का फैसला इसी का नतीजा है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Dharamsala Stadium Pitch Report: धर्मशाला स्टेडियम में आज बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Rajdhani Express Fire Video: मध्य प्रदेश में बड़ा रेल हादसा टला, तिरुवनंतपुरम से दिल्ली आ रही राजधानी एक्सप्रेस में अचानक लगी आग; सभी यात्री सुरक्षित

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Preview: धर्मशाला स्टेडियम में आज पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Streaming: आज पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त