Bihar Election News: बिहार विधानसभा चुनाव के साथ 64 सीटों पर होंगे उपचुनाव

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को घोषणा की कि बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही विभिन्न राज्यों में 64 विधानसभाओं और एक लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव भी कराए जाएंगे। चुनाव की तारीखों का एलान बाद में किया जाएगा. मध्य प्रदेश विधानसभा की भी 27 सीटें रिक्त है। इसका मतलब है कि राज्य के उपचुनाव भी बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही होंगे. चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा कि विभिन्न राज्यों में उपचुनाव कराने के संबंध में शुक्रवार को एक बैठक आयोजित की गई थी. आयोग ने कहा कि विधानसभा और संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में 65 सीटें रिक्त हैं, जिनमें से 64 विधानसभा की जबकि एक सीट लोकसभा की खाली है, जहां उपचुनाव कराए जाने हैं.

चुनाव आयोग (Photo Credits: PTI)

आयोग ने कहा कि इसने संबंधित राज्यों के मुख्य सचिवों या मुख्य निर्वाचन अधिकारियों से रिपोर्ट और इनपुट पर चर्चा की, जिसमें कुछ राज्यों में सामान्य से अधिक बारिश और अन्य बाधाओं सहित कई कारकों के मद्देनजर अपने राज्यों में उप-चुनावों को स्थगित करने की मांग की गई. आयोग ने कहा कि बिहार में आम विधानसभा चुनाव भी होने हैं, जिसे 29 नवंबर से पहले कराए जाने की आवश्यकता है. इसे देखते हुए आयोग ने सभी 65 उपचुनावों को बिहार विधानसभा चुनावों के आसपास ही कराने का फैसला किया है.

चुनाव आयोग ने एक समय पर बिहार विधानसभा और 65 सीटों पर उपचुनाव कराने के फैसले को लेकर एक ठोस वजह बताई है. आयोग के मुताबिक, उन्हें एक साथ जोड़ने के प्रमुख कारकों में से एक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ), अन्य कानून और व्यवस्था बलों और चुनाव से जुड़े अन्य लॉजिटिक्स के एक साथ काम करना शामिल है. आयोग की ओर से कहा गया है कि बिहार विधानसभा चुनाव के साथ-साथ इन उपचुनावों की घोषणा भी आयोग द्वारा उचित समय पर की जाएगी. बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए विधानसभा चुनाव इस साल होने वाले हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Abhijeet Dipke On Gyanesh Kumar: ‘ज्ञानेश कुमार पीएम मोदी के लिए इतने अहम क्यों हैं?’ CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने दिल्ली में सुरक्षा पाबंदियों पर उठाए सवाल (VIDEO)

Voter Deletion Row: चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस; राहुल गांधी व INDIA गठबंधन की SIR याचिका पर जवाब तलब, एक याचिकाकर्ता के आचरण पर CJI ने जताई कड़ी आपत्ति

'प्रदर्शनकारी छात्रों के रास्ते में न आएं, वे भारत की आवाज हैं': राहुल गांधी की पीएम मोदी को चेतावनी; एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया बर्बरता के लगाए आरोप

Rahul Gandhi on Jantar Mantar Protest: 'जंतर-मंतर भारत की जनता का है, हम इसे वापस लेंगे'; CJP प्रवक्ताओं को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर बरसे राहुल गांधी, कहा- 'कायरता'