उपचुनाव रिजल्ट 2019: 51 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के साथ गुरुवार को देश के 18 राज्यों की 51 विधानसभा और दो लोकसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव की वोटों की गिनती भी जारी है. कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई.

चुनाव आयोग (Photo Credits: YouTube)

नई दिल्ली: महाराष्ट्र (Maharashtra) और हरियाणा (Haryana) विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2019) के साथ गुरुवार को देश के 18 राज्यों की 51 विधानसभा और दो लोकसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव (Bye Election) की वोटों की गिनती भी जारी है. कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई.

बता दें कि 21 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश की 11, गुजरात की 6, बिहार की 5, असम की 4, हिमाचल प्रदेश की 2 और तमिलनाडु की 2 सीटों पर उपचुनाव हुए थे. इसके अलावा जिन दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ था, उनमें से एक महाराष्ट्र की सतारा लोकसभा सीट और बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट है. इन सीटों में से करीब 30 सीट बीजेपी और उसके सहयोगियों के पास है. जबकि 12 सीटें कांग्रेस और बाकी अन्य क्षेत्रीय पार्टियों को हासिल है.

उत्तर प्रदेश विधानसभा की 11 सीटों पर उपचुनाव के लिए डाले गए मतों की गिनती जारी है. रुझान में बीजेपी ने छह सीटों इगलास, लखनऊ कैंट, मानिकपुर, गोविंदपुर, घोसी और बलहा सीटों पर बढ़त बना रखी है. इसके अलावा रामपुर और जैदपुर सीटों पर सपा के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं. गंगोह सीट पर कांग्रेस, जलालपुर सीट पर बसपा और प्रतापगढ़ सीट पर भाजपा के सहयोगी अपना दल के प्रत्याशी बहुत बनाए हुए हैं.

राजस्थान में विधानसभा की दो सीटों के उपचुनाव में मतों की गिनती के दोपहर तक के रूझान में एक सीट पर कांग्रेस तथा एक पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का प्रत्याशी आगे चल रहा है. पौने बारह बजे तक के रूझान में खींवसर सीट पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नारायण बेनीवाल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के हरेंद्र मिर्धा से 6780 वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं मंडावा विधानसभा सीट के लिए वोटों की गिनती में कांग्रेस की रीटा चौधरी भाजपा की सुशीला सीगड़ से 20341 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं.

सिक्किम की पोकलोग कामरंग विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना में राज्य के मुख्यमंत्री एवं प्रेम सिंह तमांग उर्फ पी एस गोले अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी से 8,727 मतों से आगे चल रहे हैं. सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के गोले सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के मोसेस राई पर बढ़त बनाए हुए हैं.

छत्तीसगढ़ की नक्सल प्रभावित चित्रकोट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के राजमन बेंजाम अपने निकटतम भारतीय जनता पार्टी के लच्छुराम कश्यप से 7336 मतों से आगे चल रहे हैं. तेलंगाना में हुजूरनगर विधानसभा उप चुनाव के शुरुआती रूझानों में सत्तारूढ़ टीआरएस विपक्षी कांग्रेस से आगे चल रही है.

वहीं, अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा की एक सीट पर हुए उपचुनाव के रुझानों में निर्दलीय प्रत्याशी चकात अबोह दूसरे निर्दलीय प्रत्याशी अजेट होमटोक से हजारों मतों से आगे चल रही हैं.

जबकि पंजाब में विधानसभा की चार सीटों पर हुए उपचुनावों में कांग्रेस तीन सीटों पर और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) एक सीट पर आगे चल रही है. शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को जलालाबाद, फगवाड़ा और मुकेरियां सीट पर बढ़त मिली हुई है जबकि शिअद दाखा सीट से आगे चल रही है.

हिमाचल प्रदेश के उपचुनाव में बीजेपी के विशाल नेहरिया ने निर्दलीय प्रत्याशी राकेश कुमार को हरा कर धर्मशाला सीट जीत ली है. वहीं पच्छाद में बीजेपी की रीना कश्यप अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के गंगू राम मुसाफिर से काफी आगे चल रही हैं.

वहीं लोकसभा सीट अपर हुए उपचुनाव में महाराष्ट्र की सतारा संसदीय सीट से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) उम्मीदवार श्रीनिवास पाटिल 80 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे है. जबकि बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट से एलजेपी उम्मीदवार प्रिंस राज एक लाख से अधिक वोटों से आगे चल रहे है.

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Share Now

संबंधित खबरें

Abhijeet Dipke On Gyanesh Kumar: ‘ज्ञानेश कुमार पीएम मोदी के लिए इतने अहम क्यों हैं?’ CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने दिल्ली में सुरक्षा पाबंदियों पर उठाए सवाल (VIDEO)

Voter Deletion Row: चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस; राहुल गांधी व INDIA गठबंधन की SIR याचिका पर जवाब तलब, एक याचिकाकर्ता के आचरण पर CJI ने जताई कड़ी आपत्ति

'प्रदर्शनकारी छात्रों के रास्ते में न आएं, वे भारत की आवाज हैं': राहुल गांधी की पीएम मोदी को चेतावनी; एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया बर्बरता के लगाए आरोप

Rahul Gandhi on Jantar Mantar Protest: 'जंतर-मंतर भारत की जनता का है, हम इसे वापस लेंगे'; CJP प्रवक्ताओं को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर बरसे राहुल गांधी, कहा- 'कायरता'