By Election Result 2022: मोकामा में RJD, गोपालगंज और गोला गोकर्णनाथ सीट पर BJP जीती
बिहार में गोपालगंज-मोकमा सीट और यूपी में गोला गोकर्णनाथ में विधानसभा उपचुनाव के लिए आज मतों की गिनती हुई. इन सीटों पर नजीते आ गए हैं.
By Election Result 2022: बिहार में गोपालगंज सीट, महाराष्ट्र में मुंबई की अंधेरी ईस्ट, हरियाणा में आदमपुर, तेलंगाना के मुनूगोड़े, यूपी में गोला गोकर्णनाथ और ओडिशा की धामनगर सीट पर हुए विधानसभा उपचुनाव के लिए आज मतों की गणना चल रही है. कुछ सीटों पर नजीते आ गए हैं. Assembly by-Election: शुरुआती चरण की मतगणना के बाद भाजपा चार सीट पर आगे
मोकामा सीट पर RJD का कब्जा
बिहार के मोकामा विधानसभा उपचुनाव में राजद ने एक बार फिर जीत दर्ज कर ली है. राजद प्रत्याशीैाै नीलम देवी ने बीजेपी प्रत्याशी को 21 हजार से अधिक मतों से पराजित किया. जीत पर RJD उम्मीदवार नीलम देवी ने कहा "हमारी जीत पहले से ही तय थी. हमने पहले ही कहा था कि कोई टक्कर में नहीं है. सिर्फ एक औपचारिकता थी वो भी पूरी हो गई. मोकामा बाबा परशुराम की धरती है. जनता किसी बहकावे में नहीं आएगी. विधायक जी ने जो विकास किया है जनता उसी का फल दे रही है."
मोकामा में अनंत सिंह का कब्जा बरकरार। छोटे सरकार की पत्नी नीलम देवी जीत का प्रमाण पत्र लेने मतगणना स्थल पर पहुंची। उनके साथ आरजेडी एमएलसी और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री कार्तिक मास्टर भी थे। उन्होंने ललन सिंह की पत्नी और बीजेपी उम्मीदवार सोनम देवी को करीब 16 हजार मतों से हराया। pic.twitter.com/2H8S4VBRnE
— Shubh Narayan Pathak (@PathakSNarayan) November 6, 2022
गोपालगंज में फिर से खिला कमल
गोपालगंज विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी कुसम देवी (70053 वोट) ने राजद प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्त (67870 वोट) को 2183 मतों से हरा दिया है.
गोपालगंज और मोकामा की जनता को बहुत-बहुत धन्यवाद!
भाजपा बेहतर प्रयास करते हुए ना सिर्फ गोपालगंज की सीट जीतने में कामयाब रही, बल्कि मोकामा में पहली बार 27 साल के बाद चुनाव लड़ी। और अब तक के इतिहास में पहली बार मोकामा में किसी विरोधी को इतना वोट भी मिला है।#BiharWithBJP
1/2 pic.twitter.com/adSy1GzzyU
— Dr. Sanjay Jaiswal (@sanjayjaiswalMP) November 6, 2022
गोला गोकर्णनाथ सीट पर बीजेपी ने सपा को हराया
भाजपा ने लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को भाजपा ने 30,000 से अधिक मतों के अंतर से हरा दिया है. गोला गोकर्णनाथ सीट 2017 में बीजेपी ने जीती थी और सितंबर में बीजेपी विधायक अरविंद गिरी के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी. अरविंद गिरि के बेटे अमन गिरि ने अब सीट जीत ली है.
#लखीमपुर: गोला उपचुनाव में बीजेपी के अमन गिरी ने समाजवादी पार्टी के विनय तिवारी को 34,772 वोट से हराया । मतदान में 57.35 % वोट पड़े थे @ECISVEEP
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) November 6, 2022
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2022 02:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

