Budget Session 2023: नया संसद भवन अभी निर्माणाधीन, पुराने सदन में ही होगा राष्ट्रपति का अभिभाषण
ओम बिरला ने कहा है कि संसद का नया भवन अभी निमार्णाधीन है इसलिए बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति का अभिभाषण संसद भवन के वर्तमान यानी मौजूदा भवन में ही होगा.
नई दिल्ली, 20 जनवरी: आगामी बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि संसद का नया भवन अभी निमार्णाधीन है इसलिए बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति का अभिभाषण संसद भवन के वर्तमान यानी मौजूदा भवन में ही होगा. Budget 2023: CM नीतीश कुमार की मांग, इस बार संसद में अलग से रेलवे बजट पेश करें मोदी सरकार
नए संसद भवन में राष्ट्रपति के अभिभाषण की अटकलों को लेकर स्थिति साफ करते हुए लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ट्वीट कर कहा, संसद का नया भवन अभी निमार्णाधीन है. बजट सत्र में राष्ट्रपति का अभिभाषण संसद के वर्तमान भवन में होगा. बिरला ने यह स्पष्ट कर दिया कि राष्ट्रपति संसद के मौजूदा भवन में ही दोनों सदनों के सदस्यों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे.
The New Parliament Building is still under construction. During Budget Session, the Hon'ble President will address Members of two Houses in the existing Parliament House Building.
— Om Birla (@ombirlakota) January 20, 2023
आपको बता दें कि, इस बार का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होने जा रहा है और इसके 6 अप्रैल तक चलने की संभावना है. बजट सत्र के दौरान 14 फरवरी से लेकर 12 मार्च तक अवकाश रहेगा.
परंपरा के मुताबिक,बजट सत्र के पहले दिन 31 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपना अभिभाषण देंगी. एक फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सदन में बजट पेश करेंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2023 12:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

