BJP First Candidates List: BMC चुनाव को लेकर बीजेपी ने जारी की 66 उम्मीदवारों की पहली सूची; जानें किसे कहां से मिला टिकट

बई में पिछले कई दिनों से बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव की गहमागहमी के बीच, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार को अपनी 66 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी. इस सूची में लगभग सभी वर्गों के लोगों को प्रतिनिधित्व दिया गया है.

(Photo Credits Twitte)

BJP First Candidates List: मुंबई में पिछले कई दिनों से बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव की गहमागहमी के बीच, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार को अपनी 66 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी. इस सूची में लगभग सभी वर्गों के लोगों को प्रतिनिधित्व दिया गया है.  चुनाव लड़ने को लेकर महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवारों को मौका मिला है। पार्टी ने जहां महिला सीटें हैं, वहां महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है, वहीं जहां सामान्य सीटें हैं, वहां पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के अनुसार चुनाव मैदान में उतारा है.  महायुति में नेतृत्व कर रही BJP ने हाल ही में राज्य के नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में सफलता हासिल की थी और अब वह नगर निगम चुनावों में उसी प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश कर रही है.

बीजेपी का शिवसेना से गठबंधन

बीजेपी उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के साथ गठबंधन में बीएमसी चुनाव लड़ रही है। हालांकि दोनों पार्टियों ने सीटों के बंटवारे का आधिकारिक ऐलान अभी तक नहीं किया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार बीजेपी 227 सीटों में से 140 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि शिंदे की शिवसेना 87 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. यह भी पढ़े:  BMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव को लेकर एक्शन में राज ठाकरे, पदाधिकारियों के साथ मुंबई में की अहम बैठक 

जानें किसे कहां से मिला टिकट

क्रमांक वार्ड नंबर उम्मीदवार का नाम
1 2 तेजस्वी घोषलकर
2 7 गणेश खंकर
3 10 जितेंद्र पटेल
4 13 रानी त्रिवेदी
5 14 सीमा शिंदे
6 15 जिग्ना शाह
7 16 श्वेता कोरगांवकर
8 17 शिल्पा सांगोरे
9 19 दक्षता कावठankar
10 20 बाला तावड़े
11 23 शिवकुमार झा
12 24 स्वाति जैसवाल
13 31 मनीषा यादव
14 36 सिद्धार्थ शर्मा
15 37 प्रतिभा शिंदे
16 43 विनोद मिश्रा
17 46 योगिता कोली
18 47 तेजिंदर सिंह तिवाना
19 52 प्रीति साटम
20 57 श्रीकला पिले
21 58 संदीप पटेल
22 59 योगिता डाभाडकर
23 60 सायली कुलकर्णी
24 63 रुपेश सावरकर
25 68 रोहन राठोड
26 69 सुधा सिंह
27 70 अनिश मकवानी
28 72 ममता यादव
29 74 उज्ज्वला मोडक
30 76 प्रकाश मुसले
31 84 अंजलि समंत
32 85 मिलिंद शिंदे
33 87 महेश पर्कर
34 97 हेतल गाला
35 99 जितेंद्र राउत
36 100 स्वप्ना म्हात्रे
37 103 हेतल गाला मारवकर
38 104 प्रकाश गंगाधरे
39 105 अनीता वैटी
40 106 प्रभाकर शिंदे
41 107 नील सोमैया
42 108 दीपिका घाग
43 111 सारिका पवार
44 116 जागृती पाटिल
45 122 चंदन शर्मा
46 126 अर्चना भालेराव
47 127 अलका भगत
48 129 अश्विनी मटे
49 135 नवनाथ बान
50 144 बाबलु पंचाल
51 152 आशा मराठे
52 154 महादेव शिगवान
53 172 राजश्री शिरोडकर
54 174 साक्षी कानोजिया
55 185 रवि राजा
56 190 शीटल गांभीर देसाई
57 195 राजेश कंगणे (वर्ली विधानसभा क्षेत्र)
58 196 सोनाली सावंत
59 207 रोहिदास लोखंडे
60 214 अजय पाटिल
61 215 संतोष ढोले
62 218 स्नेहल टेंडुलकर
63 219 सनी सनाप
64 221 आकाश पुरोहित
65 226 मकरंद नारवेलकर
66 227 हर्षिता नारवेलकर

30 दिसंबर को नामांकन की आखिरी तारीख

बीएमसी चुनाव को लेकर कल, यानी 30 दिसंबर को नामांकन की आखिरी तारीख है. ऐसे में राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवारों के नाम एक के बाद एक घोषित कर रही हैं.

मतदान 15 जनवरी को होंगे

महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों, जिसमें मुंबई भी शामिल है, के चुनाव 15 जनवरी को होंगे और परिणाम अगले दिन घोषित किए जाएंगे।

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड