BMC Election 2026: राज्य चुनाव आयोग का ऐलान, बीएमसी सहित महाराष्ट्र की अन्य महानगरपालिकाओं में 15 जनवरी को चुनाव, 16 जनवरी को घोषित होंगे नतीजे

बीएमसी सहित महाराष्ट्र की नगरपालिकाओं के चुनाव को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों का आज अंत हो गया. चुनाव आयोग ने मुंबई की बृहन्मुंबई नगर पालिका (BMC) समेत प्रदेश की सभी नगरपालिकाओं में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है.

(Photo Credits WB)

BMC Election 2026 Date: बीएमसी सहित महाराष्ट्र की 29  नगरपालिकाओं के चुनाव को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों का आज अंत हो गया. चुनाव आयोग ने मुंबई की बृहन्मुंबई नगर पालिका (BMC) समेत प्रदेश की सभी नगरपालिकाओं में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया. चुनाव आयोग के आदेश के ऐलान के अनुसार, बीएमसी सहित 29  महानगरपालिकाओं में 15 जनवरी 2026 को चुनाव होंगे और इनके नतीजे 16 जनवरी 2026 को घोषित किए जाएंगे. यह ऐलान राज्य चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे (Dinesh Waghmare) ने साह्याद्री अतिथिगृह में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान किया.

 नामांकन फॉर्म 23 दिसंबर से 

राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, चुनाव के लिए नामांकन फॉर्म 23 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025 तक भरे जा सकते हैं. इन फॉर्म की जांच (Scrutiny) की तारीख 31 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार अपने फॉर्म को वापस लेने की अंतिम तारीख 2 जनवरी 2026 है. चुनाव आयोग की तरफ से बताया गया है कि अंतिम प्रत्याशी सूची (Final Contestant List) 3 जनवरी 2026 को घोषित की जाएगी। इसके बाद चुनाव 15 जनवरी 2026 को होंगे और मतगणना (Counting) 16 जनवरी 2026 को की जाएगी.

SC ने 31 जनवरी से पहले चुनाव कराने के दिए थे आदेश

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने 31 जनवरी से पहले चुनाव कराए जाने का निर्देश दिया था. इस आदेश के बाद महाराष्ट्र में कुछ सीटों को छोड़कर अधिकांश नगर परिषद और अन्य क्षेत्रों में चुनाव पिछले महीने ही संपन्न हो चुके थे. इन चुनावों के नतीजे 21 दिसंबर 2025 को घोषित किए जाएंगे।

बीएमसी सहित महाराष्ट्र की नगरपालिकाओं के चुनाव की तारीखों का ऐलान पहले नहीं हुआ था, जिसको लेकर पूरे महाराष्ट्र में गहमागहमी बनी हुई थी. लेकिन आज प्रदेश में महानगरपालिकाओं के चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद, जिन महानगरपालिकाओं में चुनाव होने हैं, वहां चुनाव आचार संहिता आज से ही लागू हो गई है. चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार आज से ही चुनाव प्रचार में जुट जाएंगे.

मुंबई की 227 सीटों पर चुनाव होने वाले हैं

मुंबई की सबसे अमीर महानगरपालिका में कुल 227 सीटें हैं, जिन सीटों पर चुनाव आयोग की तारीखों के ऐलान के बाद चुनाव होंगे. बता दें कि मुंबई की महानगरपालिका का पिछला चुनाव 2017 में हुआ था. इसके दो साल बाद कोरोना काल के कारण चुनाव नहीं कराए जा सके.अब लगभग 8 साल बाद बीएमसी का चुनाव होने जा रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Dharamsala Stadium Pitch Report: धर्मशाला स्टेडियम में आज बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

VD Satheesan: वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए मुख्यमंत्री, कांग्रेस ने राज्य में किया बड़े नेतृत्व परिवर्तन का ऐलान

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Preview: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स