देश

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जी.वी.एल नरसिंह राव का बयान, कहा- जांच एजेंसियों के पास डीके शिवकुमार के खिलाफ हैं पुख्ता सबूत

जांच एजेंसियों के पास कर्नाटक के पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार के खिलाफ पुख्ता सबूत होने का दावा करते हुए बीजेपी ने उनकी गिरफ्तारी के पीछे राजनीतिक प्रतिशोध के कांग्रेस के आरोप को नकार दिया. उनकी गिरफ्तारी की विपक्षी कांग्रेस और जद(एस) के कई नेताओं ने निंदा की और केंद्र की बीजेपी नीत सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप भी लगाया.

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जी.वी.एल नरसिंह राव का बयान, कहा- जांच एजेंसियों के पास डीके शिवकुमार के खिलाफ हैं पुख्ता सबूत
बीजेपी प्रवक्ता जी वी एल नरसिंह राव और कर्नाटक के पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार (Photo Credits: ANI/Twitter)

बेंगलुरु :  जांच एजेंसियों के पास कर्नाटक के पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार (D. K. Shivakumar) के खिलाफ पुख्ता सबूत होने का दावा करते हुए बीजेपी (BJP) ने बुधवार को उनकी गिरफ्तारी के पीछे राजनीतिक प्रतिशोध के कांग्रेस के आरोप को नकार दिया.

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जी वी एल नरसिंह राव (G. V. L. Narasimha Rao) ने पीटीआई-भाषा से कहा कि जब वित्तीय गड़बड़ी, धन शोधन और ऐसे सभी वित्तीय अपराध के आरोप सामने आते हैं तो कांग्रेस नेताओं के लिए प्रतिशोध का दावा करना अब चलन बन गया है.

यह भी पढ़ें : मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तारी के बाद डीके शिवकुमार ने बीजेपी को दी बधाई, कहा- अंत में मैं ही बनूंगा विजयी

कांग्रेस के आरोपों को विपक्षी दल के राजनीतिक रूप से सुविधाजनक बयान बताते हुए उन्होंने कहा कि शिवकुमार के मामले की लंबे समय से जांच चल रही है और एजेंसियों के पास निश्चित तौर पर उनके खिलाफ वित्तीय हेरफेर, वित्तीय गबन के पुख्ता सबूत हैं.

राज्यसभा सदस्य राव ने कहा, ‘‘एजेंसियों ने इस मामले की उचित जांच करने के लिए काफी समय लिया और इस कदम (शिवकुमार की गिरफ्तारी) को किसी भी तरह से राजनीतिक नहीं ठहराया जा सकता.’’ कर्नाटक में कांग्रेस के संकटमोचक माने जाने वाले शिवकुमार को धन शोधन के एक मामले में मंगलवार को नयी दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन निरोधक कानून के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया.

उनकी गिरफ्तारी की विपक्षी कांग्रेस और जद(एस) के कई नेताओं ने निंदा की और केंद्र की बीजेपी नीत सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप भी लगाया.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2019 02:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).