देश

बंगाल में चरमराई कानून-व्यवस्था को लेकर बीजेपी ने गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मांगा समय

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में पूरी तरह चरमराई कानून-व्यवस्था के बारे में सूचित करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से समय मांगा है. पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. मुर्शिदाबाद के नृशंस तिहरे हत्याकांड और राज्य भर में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर कथित हमले की पृष्ठभूमि में यह जानकारी सामने आई है.

बंगाल में चरमराई कानून-व्यवस्था को लेकर बीजेपी ने गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मांगा समय
बीजेपी (Photo Credits: IANS)

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पश्चिम बंगाल में पूरी तरह चरमराई कानून-व्यवस्था के बारे में सूचित करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) से समय मांगा है. पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. मुर्शिदाबाद के नृशंस तिहरे हत्याकांड और राज्य भर में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर कथित हमले की पृष्ठभूमि में यह जानकारी सामने आई है.

पश्चिम बंगाल में पार्टी के प्रभारी विजयवर्गीय ने इस घटना और बीजेपी कार्यकर्ताओं पर कथित हमलों को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की. विजयवर्गीय ने पीटीआई-भाषा से कहा, "हमने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से बंगाल में बदतर होती कानून-व्यवस्था से उन्हें अवगत कराने के लिए समय मांगा है. दिन-दहाड़े लोगों की हत्या की जा रही है."

यह भी पढ़ें : मुर्शिदाबाद हत्या कांड: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने घटना पर जताया दुःख, अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

बीजेपी सूत्रों के मुताबिक पार्टी राज्य में पिछले दो साल में मारे गए 80 से अधिक बीजेपी कार्यकर्ताओं के ब्यौरे के साथ एक ज्ञापन तैयार करेगी. मुर्शिदाबाद में स्कूल शिक्षक, उसकी पत्नी और नाबालिग बेटे की नृशंसा हत्या ने बृहस्पतिवार को राजनीतिक रंग ले लिया था जहां बीजेपी तथा पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने इस घटना को लेकर ममता बनर्जी की सरकार पर निशाना साधा. वहीं आरएसएस ने दावा किया कि शिक्षक संगठन का समर्थक था.

धनखड़ ने कहा कि घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है और इस चूक के लिए राज्य सरकार की आलोचना की. शिक्षक बंधु प्रकाश पाल (35), उनकी गर्भवती पत्नी ब्यूटी और आठ वर्षीय बेटे आंगन के शव मंगलवार को मुर्शिदाबाद के जियागंज में उनके घर में रक्तरंजित अवस्था में मिले थे. उस समय दुर्गा पूजा चल रही थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2019 11:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).