देश

बीजेपी सांसद धर्मबीर सिंह की फिसली जुबान, कहा- होगी कांग्रेस की जीत

धर्मबीर सिंह ने हरियाणा के आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत का दावा कर डाला.

बीजेपी सांसद धर्मबीर सिंह की फिसली जुबान, कहा- होगी कांग्रेस की जीत
धर्मबीर सिंह (Photo Credits: Twitter)

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विजय संकल्प रैली के दौरान हरियाणा (Haryana) के भिवानी (Bhiwani) में शनिवार को भिवानी-महेन्द्रगढ़ से बीजेपी सांसद धर्मबीर सिंह (Dharambir Singh) की जुबान फिसल गई और उन्होंने राज्य के आगामी विधानसभा चुनावों (Upcoming Assembly Elections) में कांग्रेस (Congress) की जीत का दावा कर डाला. उन्होंने कहा कि मैं दावे के साथ कह सकता हूं आपके हौसलों के देखते हुए भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा (Bhiwani-Mahendragarh Lok Sabha) में मुझे लगता है कि साल 1987 की तरह इस प्रदेश में पहली बार दोबारा से 85 से भी ज्यादा सीट आप कांग्रेस पार्टी को दोगे.

भिवानी के जुई कलां में आयोजित विजय संकल्प रैली में बीजेपी सांसद धर्मबीर सिंह के संबोधन के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत कई बड़े नेता मंच पर मौजूद थे. कांग्रेस की जीत का दावा करने की बात पर बीजेपी नेता एक-दूसरे का मुंह ताकते नजर आए. यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019: BSF से निकाले गए जवान तेज बहादुर यादव वाराणसी से नरेंद्र मोदी के खिलाफ लड़ सकते हैं चुनाव

हालांकि बाद में धर्मबीर सिंह ने अपनी बात को दुरुस्त किया. बता दें कि हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं. हरियाणा में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं.

भाषा इनपुट

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2019 09:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).