केजरीवाल की गिरफ़्तारी पर बीजेपी के मंत्री की सफाई,कहा -इसमें केंद्र सरकार का कोई हाथ नहीं है
बेंगलुरु:केंद्रीय खान, कोयला और कानून मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी में केंद्र सरकार का कोई हाथ नहीं है.
बेंगलुरु: केंद्रीय खान, कोयला और कानून मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी में केंद्र सरकार का कोई हाथ नहीं है.
हुबली में पत्रकारों से बात करते जोशी ने कहा कि केजरीवाल लगातार अपना अहंकार दिखाते रहे हैं. 9 बार समन जारी किए जाने के बावजूद भी वो पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए. उन्होंने जब कोई जवाब नहीं दिया, तब जाकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा.
उन्होंने कहा, "केजरीवाल को ईडी ने पर्याप्त समय दिया था, लेकिन जब उन्होंने समन की कोई परवाह नहीं की, तब जाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया." यह भी पढ़े :Kerala: थिरुवनंतपुरम में सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध, कांग्रेस का शशि थरूर के नेतृत्व में Protest -Video
जोशी ने आगे कहा, "भ्रष्टाचार में संलिप्त होने के बावजूद भी केजरीवाल ने कोई भी जानकारी नहीं दी और हाईकोर्ट पहुंच गए. कोर्ट ने कहा कि अब यह मुमकिन नहीं है कि उन्हें राहत दी जाय.यहां तक कि गुरुवार को भी उन्होंने जांच में किसी भी प्रकार का सहयोग नहीं किया, जिसके बाद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया."
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2024 07:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

