BJP Campaign Song For 2024 General Elections: तभी तो सब मोदी को चुनते हैं... लोकसभा चुनाव 2024 के लिए BJP ने लॉन्च किया जबरदस्त थीम सॉन्ग

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने तैयारी तेज कर दी है. मिशन 2024 के लिए बीजेपी ने कैंपेन थीम को लॉन्च कर दिया है. इस कैंपेन की थीम जबरदस्त है.

PM Narendra Modi | PTI

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने तैयारी तेज कर दी है. मिशन 2024 के लिए बीजेपी ने कैंपेन थीम को लॉन्च कर दिया है. इस कैंपेन की थीम जबरदस्त है. पार्टी ने इसकी टैगलाइन - 'सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं' रखी है. इस कैंपेन का वीडियो बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जारी किया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे पीएम मोदी ने करोड़ों भारतीयों के सपनों को हकीकत में बदला. गरीबों की समस्याओं को समझा, देश का विकास किया. वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे मोदी सरकार ने जमीन से लेकर आसमान तक भारत को अपनी नीतियों से आगे बढ़ाया. Read Also: तीसरी बार मोदी सरकार के लिए बीजेपी का गेम प्लान, जनवरी के आखिरी हफ्ते तक जारी होगी उम्मीदवारों की लिस्ट.

बीजेपी के इस थीम सॉन्ग को फर्स्ट टाइम वोटर्स के कॉन्क्लेव यानी नवमतदाता सम्मेलन में रिलीज किया गया. करीब 2 मिनट 13 सेकेंड के इस वीडियो में पीएम मोदी की सरकार की उपलब्धियां बताते हुए नए भारत के विकास की झलक दिखाने की कोशिश दिखती है. इस कैंपेन की पहली लाइन है- सालों से देश था हाल-बेहाल, प्रगति की धीमी पड़ी थी चाल...

सपने नहीं हकीकत बुनते हैं...

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने गुरुवार को नव मतदाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की उपस्थिति में 2024 चुनावों के लिए बीजेपी के आधिकारिक अभियान की शुरुआत की. जेपी नड्डा ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से खुद को लोगों की भावनाओं के अनुरूप बनाने और इस महत्वपूर्ण अभियान के बारे में देश के हर कोने में जागरूकता फैलाने का आग्रह किया.

जेपी नड्डा ने इस दौरान कहा कि पीएम मोदी सपनों को हकीकत में बदलते हैं, पिछली पीढ़ी, वर्तमान पीढ़ी या भविष्य की पीढ़ी के अमृत पीढ़ी के वादों और सपनों को पूरा करने की गारंटी देते हैं. वर्षों, दशकों या यहां तक कि 500 साल पुराने सपनों को भी पीएम मोदी ने पूरा किया है.

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, 'मेरे जीवन में इतने सारे युवाओं के साथ संवाद करने का ये पहला अवसर है और शायद दुनिया के किसी भी राजनेता के लिए भी ये पहला अवसर है.'

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड