तेज प्रताप यादव ने कहा- 'मैं शांति की तलाश में हूं, मुझे अपनी जिंदगी जी लेने दो भाई'
राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के पुत्र और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव शनिवार को फिर वृंदावन पहुंच गए. पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव दोपहर बाद तक वहीं रहे.
राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के पुत्र और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव शनिवार को फिर वृंदावन पहुंच गए. पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव दोपहर बाद तक वहीं रहे. हम आपको बता दें कि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव इन दिनों अपनी पत्नी एश्वर्या से तलाक के लिए अदालत में अर्जी लगाने को लेकर चर्चा में हैं. गले में कंठी माला पहने और माथे पर तिलक लगाए और सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा पहने वह दिखे.
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री जब वृंदावन की संकरी गलियों से निकल रहे थे. उसी समय कुछ पत्रकारों ने उनसे बात-चित करने की कोशिश की. बात-चित के दौरान पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा - ‘मुझे अपनी जिंदगी जी लेने दो भाई. मैं शांति की तलाश में हूं. उसमें अनावश्यक हस्तक्षेप न करें.’ वे शनिवार को करीब एक बजे अचानक वृन्दावन के केशी घाट आए. तेज प्रताप यादव ने लगभग एक घंटे तक अपने मित्रों के साथ केशी घाट पर नौका विहार किया. हालांकि इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी. हम आपको बता दें कि शुक्रवार को भी तेज प्रताप यादव मथुरा और वृंदावन आए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2018 09:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

