बिहार कोरोना का नेशनल 'हॉटस्पॉट' ही नहीं बल्कि 'ग्लोबल हॉटस्पॉट' बनने की ओर: RJD नेता तेजस्वी यादव

बिहार में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को लेकर विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस हिसाब से बिहार में मामले बढ़ रहे हैं, उससे इस बात की प्रबल संभावना है की बिहार कोरोना का 'नेशनल हॉटस्पॉट' ही नहीं बल्कि 'ग्लोबल हॉटस्पॉट' बनने की ओर अग्रसर है.

तेजस्वी प्रसाद यादव (Photo Credits ANI)

पटना, 18 जुलाई: बिहार में कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामले को लेकर विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस हिसाब से बिहार में मामले बढ़ रहे हैं, उससे इस बात की प्रबल संभावना है की बिहार कोरोना का 'नेशनल हॉटस्पॉट' ही नहीं बल्कि 'ग्लोबल हॉटस्पॉट' बनने की ओर अग्रसर है. तेजस्वी ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से तीन ट्वीट कर नीतीश सरकार पर निशाना साधा है.

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "पिछले एक हफ्ते में कम जांच के बावजूद प्रतिदिन एक हजार से ज्यादा नए केस रिपोर्ट हो रहें हैं. 11-17 जुलाई के आंकड़ों को देखें तो केस पॉजिटिविटी रेट 13 प्रतिशत है जो की देश में सबसे ज्यादा है. यह इस बात का इशारा करता है की संक्रमण के फैलाव के अनुपात में बिहार में जांच कहीं भी नहीं है."

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,918 नए मामले आए सामने, अब तक 5 हजार 522 संक्रमितों की हुई मौत

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, "बिहार में जांच सबसे कम और केस पॉजिटिविटी रेट देश में सबसे ज्यादा है. आबादी और क्षेत्रफल के लिहाज से बिहार के समकक्ष राज्य 30-40 हजार जांच प्रतिदिन कर रहे हैं वहीं बिहार बमुश्किल पिछले 3 दिन से 10 हजार जांच कर पा रहा है. विगत 4 महीनों में बिहार में प्रतिदिन 4,159 औसत जांच हुआ है."

राजद नेता तेजस्वी ने आगे कहा, "जिस हिसाब से बिहार में केस बढ़ रहे हैं अगर प्रतिदिन 30-35 हजार जांच हो तो रोज 4-5 हजार नए मरीज मिलेंगे और संक्रमण में बिहार देश में सबसे ऊपर आ जाएगा. इस बात की प्रबल संभावना है की बिहार कोरोना का नेशनल हॉटस्पॉट ही नहीं बल्कि ग्लोबल हॉटस्पॉट बनने की ओर अग्रसर है. कितना छुपाओगे?"

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड