बिहार: सभापति अवधेश नारायण सिंह के संपर्क में आने के बाद CM नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कराई COVID-19 जांच

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को कोरोना जांच के लिए नमूने दिए हैं. ये दोनों बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के संपर्क में आए थे, जो शनिवार को कारोना पॉजिटिव पाए गए. कोरोना जांच के लिए उपमुख्यमंत्री मोदी के भी नमूने लिए गए हैं. सूत्रों का दावा है कि चार सचिवों के भी नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं.

नितीश कुमार (Photo credits :ANI/Twitter)

पटना, 5 जुलाई : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को कोरोना जांच के लिए नमूने दिए हैं. ये दोनों बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह (Awadhesh Narayan Singh) के संपर्क में आए थे, जो शनिवार को कारोना पॉजिटिव पाए गए. मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक अधिकारिक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को स्वयं पहल कर अपना कोविड-19 (Covid-19) टेस्ट कराया. मुख्यमंत्री बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के साथ हाल ही में कार्यक्रम में शामिल हुए थे.

सिंह के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने स्वयं पहल कर अपना कोविड-19 टेस्ट कराया. मुख्यमंत्री ने अपने नजदीक काम करने वाले अधिकारियों को भी कोविड-19 टेस्ट कराने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद उनके नजदीक काम करने वाले अधिकारियों ने भी अपना कोविड-19 टेस्ट कराया. चिकित्सकीय प्रोटोकॉल के अनुसार सभी आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं.

यह भी पढ़ें: COVID-19 in Bihar: बिहार में कोरोना वायरस से अबतक 44 की मौत, संक्रमित मामले बढकर 7040 हुए

सभापति के परिजनों के मुताबिक, सिंह को दो-तीन दिनों से तेज बुखार था. शुक्रवार को उन्होंने कोरोना की जांच कराई थी. देर शाम रिपोर्ट आई तो पति-पत्नी दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए. इसके बाद शनिवार की दोपहर में उन्हें पटना एम्स ले जाया गया. उन्हें कोविड आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है. सूत्रों के मुताबिक, उनके अन्य परिजनों के भी कोरोना जांच के लिए नमूने लिए गए हैं. पिछले सप्ताह ही बिहार में नौ निर्वाचित विधान पार्षदों ने शपथ ली थी. शपथ ग्रहण समारोह में सभापति के अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे.

एक भाजपा नेता ने बताया कि कोरोना जांच के लिए उपमुख्यमंत्री मोदी के भी नमूने लिए गए हैं. सूत्रों का दावा है कि चार सचिवों के भी नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं. उस समारोह में भाग लेने वाले सभी लोगों के नमूने लिए जाएंगे. उल्लेखनीय है कि इससे पहले मंत्री और भाजपा नेता विनोद कुमार सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. राजद के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. इलाज के बाद रिपोर्ट निगेटिव पाए जाने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट