Bihar: सीएम नीतीश कुमार और मुजफ्फरपुर डीएम समेत 14 लोगों पर केस दर्ज, पंचायत चुनाव में धांधली का आरोप
बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) समेत 14 लोगों पर पंचायत चुनाव में धांधली को लेकर केस दर्ज करवाया गया है. मुजफ्फरपुर कोर्ट (Muzaffarpur Court) इस मामले पर अगले महीने सुनवाई करेगा.
पटना: बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) समेत 14 लोगों पर पंचायत चुनाव में धांधली को लेकर केस दर्ज करवाया गया है. मुजफ्फरपुर कोर्ट (Muzaffarpur Court) इस मामले पर अगले महीने सुनवाई करेगा. शिकायकर्ता का आरोप है कि सभी ने पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में हेराफेरी की है. बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी, राज्य निर्वाचन आयुक्त दीपक प्रसाद, बिहार चुनाव आयोग सचिव योगेंद्र राम, चक्की सोहागपुर ग्राम पंचायत की मुखिया ममता देवी को भी आरोपी बनाया है. बिहार में लालू प्रसाद के शासन काल की तुलना में राजग के शासन में अपराध दोगुना हुआ: तेजस्वी
सिविल कोर्ट मुजफ्फरपुर के वकील जयचंद्र प्रसाद साहनी (Jaychandra Prasad Sahni) ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जिलाधिकारी सहित 14 लोगों पर शिकायत दर्ज़ कराया गया है. यह पंचायत चुनाव जीतने के लिए दूसरे पंचायत के मतदाताओं को चक्की सोहागपुर में जोड़कर नाम देने के लिए दर्ज कराया गया है. इसकी सुनवाई 4 मार्च को है.”
Case filed against 14 persons including Bihar CM Nitish Kumar & Muzaffarpur District Magistrate in a Muzaffarpur Court in connection with listing the names of people from another panchayat as voters in Chaki Sohagpur: Jaychandra Prasad Sahni, Lawyer at Muzaffarpur Civil Court pic.twitter.com/pKSIG4OCdG
— ANI (@ANI) February 24, 2021
उल्लेखनीय है कि आगामी मुजफ्फरपुर पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक कराने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने 21 कोषांगों का गठन किया है. सभी कोषांग के एक-एक वरीय पदाधिकारी और नोडल पदाधिकारी बनाए गए हैं. ऐसे में पंचायत चुनाव की मतदान सूची में धांधली का आरोप लगना गंभीर विषय है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2021 09:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

