Bihar Assembly Elections 2020: केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह ने रघुवंश प्रसाद सिंह के बहाने RJD पर साधा निशाना, बोले- अंतिम समय में दरकिनार कर उनका अपमान किया
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इस बीच ANI न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह ने रघुवंश प्रसाद सिंह के बहाने राष्ट्रीय जनता दल पर निशाना साधा है.
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 (Bihar Assembly Elections 2020) को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इस बीच ANI न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के नेता और केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह (Rk Singh) ने रघुवंश प्रसाद सिंह (Raghuvansh Prasad Singh) के बहाने राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) पर निशाना साधा है.
केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह ने कहा, 'रघुवंश बाबू के साथ राष्ट्रीय जनता दल ने बहुत बुरा किया. ऐसा आदमी जो जिंदगी भर राजा का वफादार रहा. उसको आपने दरकिनार करने की कोशिश की जबकि वो अपने अंतिम समय में थे. राष्ट्रीय जनता दल को शर्मिंदा होना चाहिए कि उन्होंने इस प्रकार से रघुवंश बाबू का अपमान किया.'
बता दें कि बीते 13 सितंबर को पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन हो गया था. उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (All India Institute of Medical Sciences) यानि एम्स (AIIMS) में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली.
रघुवंश बाबू के साथ RJD ने बहुत बुरा किया। ऐसा आदमी जो जिंदगी भर राजा का वफादार रहा। उसको आपने दरकिनार करने की कोशिश की जबकि वो अपने अंतिम समय थे। RJD को शर्मिंदा होना चाहिए कि उन्होंने इस प्रकार से रघुवंश बाबू का अपमान किया : केंद्रीय मंत्री आर. के. सिंह pic.twitter.com/2eWdCbEiUz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 17, 2020
रघुवंश प्रसाद सिंह को राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) के प्रमख लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के करीबी माना जाता था और बिहार की राजनीति में उन्हें रघुवंश बाबू के नाम से जाना जाता था.
बता दें कि अचानक तबीयत खराब होने के कारण उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें एम्स के आईसीयू वार्ड में रखा गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक सांस लेने में दिक्कत महसूस होने की वजह से उन्हें बीते चार दिनों से वेंटिलेटर पर रखा गया था, जहां उन्होंने बीते रविवार को अंतिम सांस ली.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2020 05:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

