देश

आईएएनएस-सीवोटर: महाराष्ट्र में NDA को 34 सीट मिलने की संभावना

भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की अगुवाई में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (National Democratic Alliance) को महाराष्ट्र (Maharashtra) में इस लोकसभा चुनाव में 34 सीटें आ सकती हैं. यह अनुमान आईएएनएस-सीवोटर द्वारा रविवार को जारी एग्जिट पोल में लगाया गया है. बीजेपी की अगुवाई में राजग को 2014 के लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में 42 सीटों पर जीत हासिल हुई थी.

आईएएनएस-सीवोटर: महाराष्ट्र में NDA को 34 सीट मिलने की संभावना
बीजेपी (Photo Credits: Twitter)

भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की अगुवाई में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (National Democratic Alliance) को महाराष्ट्र (Maharashtra) में इस लोकसभा चुनाव में 34 सीटें आ सकती हैं. यह अनुमान आईएएनएस-सीवोटर द्वारा रविवार को जारी एग्जिट पोल में लगाया गया है. बीजेपी की अगुवाई में राजग को 2014 के लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में 42 सीटों पर जीत हासिल हुई थी.

आईएएनएस-सीवोटर एग्जिट पोल के अनुसार, राजग को महाराष्ट्र की 48 संसदीय सीटों में से 34 पर जीत मिल सकती है. वहीं, कांग्रेस की अगुवाई में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की झोली में 14 सीटें जा सकती हैं. मालूम हो कि पिछले लोकसभा चुनाव 2014 में संप्रग को महज छह सीटों पर विजय मिली थी.

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019: वाराणसी में शाम सात बजे तक 57 प्रतिशत से ज्यादा मतदान दर्ज

वोटों की हिस्सेदारी की बात करें तो राजग को इस बार 42.6 फीसदी वोट मिल सकता है. वहीं, संप्रग को प्रदेश में 38.5 फीसदी वोट मिल सकता है. लोकसभा चुनाव 2014 में भाजपा 23 सीटों पर कब्जा करने में कामयाबी रही थी जबकि 18 सीटें शिवसेना की झोली में गई थीं और एक सीट पर स्वाभिमान पक्ष ने जीत हासिल किया था.

संप्रग में कांग्रेस के हिस्से में दो सीटें 2014 में आई थीं जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने चार सीटों पर जीत दर्ज की थी. सात चरणों में हुए लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में रविवार को मतदान संपन्न होने के बाद अब चुनाव के नतीजे 23 मई को आने वाले हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2019 10:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).