Assembly Elections 2021: पश्चिम बंगाल और असम में वोटिंग को लेकर भारी उत्साह, कई बूथों पर मतदाताओं की लगी लंबी कतार

पश्चिम बंगाल और असम में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू हो चूका है. वोटिंग को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है. सुबह से ही कई बूथों पर लगी लंबी कतार लगी हुई है. इस बीच असम और पश्चिम बंगाल में आज विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए मतदान शुरू होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की.

पश्चिम बंगाल और असम में पहले चरण की वोटिंग शुरू (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल (West Bengal Assembly Elections 2021) और असम (Assam Assembly Elections 2021) में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू हो चूका है. वोटिंग को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है. सुबह से ही कई बूथों पर लगी लंबी कतार लगी हुई है. इस बीच असम और पश्चिम बंगाल में आज विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए मतदान शुरू होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की. पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान से कुछ घंटे पहले चुनाव आयोग के वाहन को आग लगाई गई

मतदान के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स ने चप्पे-चप्पे पर अपनी सतर्क निगाहें बनाए रखी हैं. साथ ही संवेदनशील इलाकों में सतर्कता और बढ़ा दी गई है. दोनों राज्यों में पहले चरण में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 1.54 करोड़ से अधिक है.

पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 30 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा है, जिनमें से अधिकतर सीटें एक समय नक्सल प्रभावित रहे जंगलमहल इलाके में आती हैं. ऐसे में सबकी निगाहें इस क्षेत्र में होने वाले मतदान पर टिकी हैं.

पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 30 सीटों पर हो रही वोटिंग

पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 30 सीटों पर मतदान होगा, जहां कुल 191 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. बंगाल में भारतीय जनता पार्टी 30 में से 29 और गठबंधन सहयोगी एजेएसयू एक सीट पर चुनाव लड़ रही है. तृणमूल कांग्रेस ने 29 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं. कांग्रेस, वाम दल और उनके गठबंधन सहयोगी इंडियन सेकुलर फ्रंट, संयुक्‍त मोर्चे के तहत चुनाव लड रहे हैं.

असम में 47 सीटों के लिए वोटिंग जारी

असम में तीन चरण वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण में शनिवार को 47 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे. इस चरण में कुल 264 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. असम में इस बार तीन मुख्‍य गठबंधन चुनाव मैदान में हैं. भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस में असम गण परिषद शामिल है.

 

अन्‍य गठबंधनों में यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल और कांग्रेस के नेतृत्व में महाजोट शामिल हैं. महाजोट या ग्रांड एलायंस में ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट शामिल हैं. इन दोनों राज्यों में दूसरे चरण में 1 अप्रैल को मतदान होगा. (एजेंसी इनपुट के साथ)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट