दिल्ली में बढ़ते अपराध पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिया बयान, कहा- एक दूसरे पर दोष देना समाधान नहीं

अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ती अपराध दर के मुद्दे पर कहा कि केंद्र के खिलाफ उनका रुख नरम नहीं हुआ है लेकिन इसे लेकर एक दूसरे को दोष देना समाधान नहीं है. महिलाओं के खिलाफ अपराध के बढ़ते मामलों के मद्देनजर उनकी सरकार शहर में करीब तीन लाख सीसीटीवी कैमरा लगा रही है.कैमरों से दिल्ली पुलिस को अहम सुराग हासिल करने में मदद मिलेगी.

सीएम अरविंद केजरीवाल (Photo Credits ANI)

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ती अपराध दर के मुद्दे पर केंद्र के खिलाफ उनका रुख नरम नहीं हुआ है लेकिन इसे लेकर एक दूसरे को ‘‘दोष देना’’ समाधान नहीं है. मुख्यमंत्री ने एक आवासीय परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने के काम के उद्घाटन के लिए आयोजित एक समारोह के इतर कहा, ‘‘किसने कहा कि हमारा रुख नरम हो गया है? हमने कई बार कहा है कि केंद्र सरकार को दिल्ली में कानून-व्यवस्था की खराब होती स्थिति के मद्देनजर कड़े कदम उठाने चाहिए.’’

केजरीवाल ने कहा, ‘‘हमारी सरकार उनके साथ सहयोग कर रही है. हम वह कर रहे हैं, जो हम कर सकते हैं. एक दूसरे को दोष देना या एक दूसरे की आलोचना करना समाधान नहीं है.’’ गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय के तहत आती है. उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली सरकार लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगा रही है. हमारे अधिकार क्षेत्र में आने वाली सड़कों में रोशनी का प्रबंध किया गया है.’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार कानून-व्यवस्था के संबंध में केंद्र को हर प्रकार की मदद मुहैया कराने के लिए तैयार है लेकिन केंद्र को अपने तहत आने वाले मामलों की जिम्मेदारी लेनी चाहिए.

केजरीवाल ने कहा कि खासकर महिलाओं के खिलाफ अपराध के बढ़ते मामलों के मद्देनजर उनकी सरकार शहर में करीब तीन लाख सीसीटीवी कैमरा लगा रही है जिससे अपराधियों को पकड़ने और अपराध दर को कम करने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि कैमरों से दिल्ली पुलिस को अहम सुराग हासिल करने में मदद मिलेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bihar Bride Buying Racket Busted: रोहतास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 लोग हिरासत में, नाबालिग लड़की को शादी से कराया मुक्त

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट