कश्मीर: नेशनल कांफ्रेंस के बाद अब पीडीपी भी पंचायत और निकाय चुनावों का बहिष्कार करेगी
पीडीपी प्रवक्ता रफी अहमद मीर ने संवाददाताओं से कहा कि अनुच्छेद 35 ए के संबंध में लोगों की आशंकाओं को जब तक संतोषप्रद तरीके से नहीं सुलझाया जाता, हम समझते हैं कि निकाय और पंचायत चुनाव कराना बेकार की कवायद होगा.
श्रीनगर: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने सोमवार को घोषणा की कि वह इस महीने के आखिर में होने वाले निकाय और पंचायत चुनावों का बहिष्कार करेगी. कुछ दिन पहले नेशनल कान्फ्रेंस ने भी चुनावों से दूरी बनाने का ऐलान किया था. पार्टी की बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव नहीं लड़ेगी क्योंकि मौजूदा हालात अनुकूल नहीं हैं.
मुफ्ती ने श्रीनगर में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम अनुच्छेद 35 ए को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाएंगे.’’ उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने बहुत कुर्बानी दी है और कोई अनुच्छेद 35 ए की वैधता से इनकार नहीं कर सकता.
पीडीपी प्रवक्ता रफी अहमद मीर ने संवाददाताओं से कहा कि अनुच्छेद 35 ए के संबंध में लोगों की आशंकाओं को जब तक संतोषप्रद तरीके से नहीं सुलझाया जाता, हम समझते हैं कि निकाय और पंचायत चुनाव कराना बेकार की कवायद होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2018 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).