COVID-19 के बाद भारत को अगला विनिर्माण केंद्र बनाने की योजना: अनुराग ठाकुर

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को कहा कि सरकार कोविड-19 के प्रकोप के बाद भारत को अगला विनिर्माण केंद्र बनाना चाहती है. उन्होंने कहा कि सरकार देश को पसंदीदा निवेश गंतव्य बनाने के लिए श्रम कानूनों को मजबूत कर रही है.

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Photo Credit-ANI)

हैदराबाद, 26 अप्रैल: केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने शनिवार को कहा कि सरकार कोविड-19 (Covid-19) के प्रकोप के बाद भारत को अगला विनिर्माण केंद्र बनाना चाहती है. उन्होंने कहा कि सरकार देश को पसंदीदा निवेश गंतव्य बनाने के लिए श्रम कानूनों को मजबूत कर रही है. ठाकुर फेडरेशन ऑफ तेलंगाना चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एफटीसीसीआई) के सदस्यों और राज्य के उद्योग जगत के दिग्गजों के साथ बातचीत कर रहे थे.

आयोजकों के एक बयान में ठाकुर के हवाले से कहा गया, "भारत अब तक कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में सफल रहा है. देश दुनिया भर की कंपनियों को अपनी व्यापार नीति से आकर्षित करने के लिए तैयार है."

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस का असर: अनुराग ठाकुर बोले-लोग COVID-19 से घबराएं नहीं, एहतियात बरतें

मंत्री ने कहा कि सरकार ने भारत के लोगों की सक्रिय प्रतिबद्धता के साथ कोविड-19 को नियंत्रित करने के लिए कई कदम उठाए हैं. उन्होंने कहा कि सरकार ने भारतीय अर्थव्यवस्था के सकारात्मक पुनरुद्धार को ध्यान में रखते हुए कई और उपाय भी किए हैं.

ठाकुर ने कहा, "हम कोविड-19 के बाद इस देश को अगला विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. श्रम कानूनों का समेकन व अनुपालन में कमी हमारे देश को निवेश के लिए सबसे पसंदीदा जगह बनाती हैं. कोविड-19 ने हमें एक चुनौती के साथ ही अवसर भी प्रदान किए हैं."

इस दौरान एफटीसीसीआई के अध्यक्ष करुणेंद्र एस. जस्ति ने कहा कि कोविड-19 छोटे व्यवसायों के लिए काफी मुसीबतें लेकर आया है, जो भारत में 60 फीसदी से अधिक कर्मचारियों को रोजगार देते हैं. उन्होंने देश में पहले 21 दिनों इसके बाद 19 दिनों के राष्ट्रव्यापी बंद की घोषणा को सही कदम बताया.

उन्होंने इस वायरस को नियंत्रित करने के लिए सरकार की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा सरकार से चरमराई हुई अर्थव्यवस्था के खिलाफ इसी तरह की लड़ाई छेड़ने और औद्योगिक एवं व्यापारिक संस्थाओं के बचाव में आने का अनुरोध किया.

उन्होंने कहा कि पहले से घोषित राजकोषीय पैकेज जैसे कि सस्ता ऋण और अन्य उपाय न्यूनतम राहत तो प्रदान करेंगे मगर वास्तव में इस पीड़ा को कम नहीं किया जा सकता है. ठाकुर ने उम्मीद जताई कि संकट में घिरी एमएसएमई और अन्य व्यवसायों के लिए आने वाले कई महीने बड़े कठिन गुजरने वाले हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट