देश

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उनके बेटे नारा लोकेश को पुलिस ने किया नजरबंद, ये है वजह

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू और उनके बेटे नारा लोकेश को नजरबंद कर लिया गया है. दरअसल, टीडीपी ने वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) द्वारा अपने कार्यकताओं पर 'बढ़ते हमले' के विरोध में मार्च का आह्वान किया था जिसके तहत चंद्रबाबू नायडू बुधवार सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक भूख हड़ताल पर रहने वाले थे.

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उनके बेटे नारा लोकेश को पुलिस ने किया नजरबंद, ये है वजह
चंद्रबाबू नायडू (Photo Credits: PTI)

आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू (Chandrababu Naidu) और उनके बेटे नारा लोकेश (Nara Lokesh) को नजरबंद कर लिया गया है. दरअसल, टीडीपी ने वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) द्वारा अपने कार्यकताओं पर 'बढ़ते हमले' के विरोध में 'चलो आत्मकूरु’ (Chalo Atmakur) रैली का आह्वान किया था जिसके तहत चंद्रबाबू नायडू बुधवार सुबह 9 बजे आत्मकूरु के लिए निकलने वाले थे लेकिन उन्हें रोक दिया गया. इसके बाद उन्होंने अपने घर पर ही 12 घंटे तक भूख हड़ताल (Hunger Strike) का ऐलान किया है. इसके अलावा चंद्रबाबू नायडू के घर जा रहे टीडीपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

आंध्र प्रदेश पुलिस ने टीडीपी को रैली की इजाजत दिए जाने से इनकार कर दिया है और नरसरावपेटा, सत्तेनापल्ले, पलनाडू और गुराजला में धारा 144 लागू कर दी गई. पुलिस ने आंध्र प्रदेश में टीडीपी के कई नेताओं को भी नजरबंद कर दिया. टीडीपी की रैली के विरोध में वाईएसआरसीपी ने भी एक जवाबी मार्च करने की योजना बनाई थी. ऐसे में वाईएसआरसीपी के नेताओं को भी नजरबंद किया गया है. 

यह भी पढ़ें- बीजेपी नेता सुनील देवधर का पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू पर हमला, कहा- भ्रष्टाचार के आरोप में जायेंगे जेल.

गौरतलब है कि टीडीपी का आरोप है कि वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेताओं के हमलों में उसके आठ कार्यकर्ताओं की मौत हो चुकी है और इनमें से अधिकांश वारदात पलनाडु में हुई हैं. उधर, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी का भी आरोप है कि उसके कार्यकर्ताओं पर तेदेपा ने हमले करवाए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2019 09:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).