Amit Shah Bihar Visit: अमित शाह आज बिहार दौरे पर, मुजफ्फरपुर में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित, नीतीश-लालू पर बरसने की उम्मीद
देश के गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार को एक दिवसीय बिहार की यात्रा पर आ रहे हैं। शाह मुजफ्फरपुर में पताही हवाई अड्डा मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगातार भाजपा के तमाम नेता और कार्यकर्ता जुटे हैं
Amit Shah Bihar Visit: देश के गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार को एक दिवसीय बिहार की यात्रा पर आ रहे हैं. शाह मुजफ्फरपुर में पताही हवाई अड्डा मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगातार भाजपा के तमाम नेता और कार्यकर्ता जुटे हैं. 50 दिन के भीतर शाह का ये दूसरा बिहार दौरा है. इससे पहले 16 सितंबर को उन्होंने मधुबनी के झंझारपुर और अररिया में जनसभा को संबोधित किया था। जातीय गणना की रिपोर्ट जारी होने के बाद वे पहली बार बिहार आ रहे हैं.
इधर, कार्यक्रम स्थल का दौरा करने रविवार को पहुंचे बिहार के वरिष्ठ भाजपा नेता सह नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने साफ कहा कि यह जनसभा से एक संदेश उन विकृत सोच वाले लोगों के लिए होगा, जो आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं, जो अपराधी को संरक्षण देते हैं और जो तुष्टिकरण की राजनीति से उन्माद पैदा करते हैं. यह भी पढ़े: Amit Shah on Lalu-Nitish: लालू-नीतीश पर बरसे अमित शाह, बिहार में गोलीबारी, लूट, हत्या और अपहरण की घटनाएं एक बार फिर से बढ़ गया- VIDEO
जदयू के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने कटाक्ष करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री बिहार आते हैं, आयें अच्छी बात है, मगर झूठ ना बोलें. इससे सच्चे सनातनियों का अपमान होता है. केंद्र की मोदी सरकार ने रोजगार के नाम पर बिहार के युवाओं को धोखा दिया है.
इधर, गृह मंत्री के मुजफ्फरपुर आने को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सभा स्थल पर भी सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए जा रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2023 12:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

