अमेठी लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे: रुझान में कभी राहुल गांधी तो कभी स्मृति ईरानी आगे, दोनों में काटें की टक्कर
वर्ष 2014 में, अमेठी लोकसभा क्षेत्र से राहुल गांधी का निर्वाचन हुआ. उन्हें 408651 वोट मिले. उनकी पार्टी कांग्रेस है. उन्होंने स्मृति ईरानी को 107903 वोटों से हराया था.
नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election) की मतगणना जारी है और रुझान में कांग्रेस पीछे चल रही है. कांग्रेस के साथ ही पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी अपनी परंपरागत सीट अमेठी (Amethi) से पीछे चल रहे हैं. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अमेठी और केरल की वायनाड (Wayanad) सीट से चुनाव लड़ रहे राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अमेठी सीट से पीछे चल रहे हैं. वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उम्मीदवार स्मृति ईरानी (Smriti Irani) कांग्रेस अध्यक्ष से आगे चल रही हैं. अमेठी से 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी और स्मृति ईरानी के अलावा 25 और कैंडिडेट चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन उनमें कोई बड़ी पार्टी का उम्मीदवार नहीं है इसलिए ये समझा जा सकता है कि हार और जीत का फैसला राहुल और स्मृति के बीच ही होगा.
गौरतलब है कि वर्ष 2014 में, अमेठी लोकसभा (Amethi) क्षेत्र से राहुल गांधी का निर्वाचन हुआ. उन्हें 408651 वोट मिले. उनकी पार्टी कांग्रेस है. उन्होंने स्मृति ईरानी (Smriti Irani) को 107903 वोटों से हराया था. निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी बीजेपी थी. 2014 में कुल 52.39 प्रतिशत वोट पड़े. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) चौथी बार तो केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) 2014 में शिकस्त के बाद दूसरी बार आमने-सामने हैं.
#Elections2019 : BJP's Smriti Irani leading with over 4300 votes from Amethi pic.twitter.com/vLRd0AySyt
— ANI UP (@ANINewsUP) May 23, 2019
बता दें कि अमेठी, उत्तर प्रदेश का प्रमुख शहर और राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण लोकसभा क्षेत्र है. इसे बसपा सरकार (BSP Govt) द्वारा आधिकारिक तौर पर 1 जुलाई 2010 को अस्तित्व में लाया गया था. गौरीगंज शहर अमेठी जिले का मुख्यालय है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2019 11:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

