देश

अखिलेश यादव ने केंद्र को बताया 'कैंचीवाली सरकार', कहा- हमने दी थी सैमसंग को प्लांट लगाने की अनुमति

समाजवादी पार्टी के प्रमुख ने कहा कि सैमसंग मोबाइल यूनिट को सपा सरकार ने 2016 में ही मंजूरी दे दी थी. उन्होंने योगी सरकार को 'कैंची वाली सरकार' बताया और कहा कि 'यह सरकार हमारी सरकार के कामों के उद्घाटन के फीते काट रही है.'

अखिलेश यादव ने केंद्र को बताया 'कैंचीवाली सरकार', कहा- हमने दी थी सैमसंग को प्लांट लगाने की अनुमति
अखिलेश यादव (Photo Credits : PTI )

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में सैमसंग मोबाइल यूनिट के उद्घाटन से पहले सियासत शुरू हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र और यूपी की सरकारें दूसरे के किए काम का श्रेय लेने में आगे रहती हैं. दोनों सिर्फ फीता काटने वाली सरकारें हैं.

समाजवादी पार्टी के प्रमुख ने कहा कि सैमसंग मोबाइल यूनिट को सपा सरकार ने 2016 में ही मंजूरी दे दी थी. उन्होंने योगी सरकार को 'कैंची वाली सरकार' बताया और कहा कि 'यह सरकार हमारी सरकार के कामों के उद्घाटन के फीते काट रही है.'

अखिलेश ने अपने आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर एक ट्वीट करते हुए कहा है कि "प्रदेश में दुनिया का जो सबसे बड़ा मोबाइल फोन उत्पादक प्लांट शुरू हो रहा है उसकी शुरुआत हमारी तरक्की की सोच ने 2016 में ही सैमसंग कंपनी को अनुमति देकर की थी. ये कैंची वाली सरकार या तो कैंची से सामाजिक सौहार्द के धागे काट रही है या हमारे कामों के उद्घाटन के फीते. "

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2018 09:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).