पद से हटाए जाने पर आया आकाश आनंद का पहला रिएक्शन, मायावती को कहा- आपका आदेश सिर माथे पर
बहुजन समाज पार्टी (BSP) के उत्तराधिकारी और नेशनल कोऑर्डिनेटर और के पद से हटाए जाने के बाद अब आकाश आनंद की प्रतिक्रिया सामने आई है. आकाश आनंद ने मायावती के आदेश को सबसे ऊपर बताते हुए उसे स्वीकार किया है.
बहुजन समाज पार्टी (BSP) के उत्तराधिकारी और नेशनल कोऑर्डिनेटर और के पद से हटाए जाने के बाद अब आकाश आनंद की प्रतिक्रिया सामने आई है. आकाश आनंद ने मायावती के आदेश को सबसे ऊपर बताते हुए उसे स्वीकार किया है. उन्होंने मायावती को सर्वमान्य नेता भी बताया है. आकाश आनंद ने कहा, 'आप हमारी सर्वमान्य नेता हैं. आपका आदेश सिर माथे पर. भीम मिशन और अपने समाज के लिए मैं अपनी अंतिम सांस तक लड़ता रहूंगा.' मायावती ने आकाश आनंद को उत्तराधिकारी और नेशनल कोऑर्डिनेटर के पद से हटाया, बताया ये कारण.
आकाश आनंद ने X पर किए एक पोस्ट में लिखा, आदरणीय बहन मायावती जी, आप पूरे बहुजन समाज के लिए एक आदर्श हैं, करोड़ों देशवासी आपको पूजते हैं. आपके संघर्षों की वजह से ही आज हमारे समाज को एक ऐसी राजनैतिक ताक़त मिली है जिसके बूते बहुजन समाज आज सम्मान से जीना सीख पाया है. आप हमारी सर्वमान्य नेता हैं. आपका आदेश सिर माथे पे. भीम मिशन और अपने समाज के लिए मैं अपनी अंतिम सांस तक लड़ता रहूंगा. जय भीम, जय भारत.'
आप हमारी सर्वमान्य नेता हैं: आकाश आनंद
आदरणीय बहन @mayawati जी, आप पूरे बहुजन समाज के लिए एक आदर्श हैं, करोड़ों देशवासी आपको पूजते हैं। आपके संघर्षों की वजह से ही आज हमारे समाज को एक ऐसी राजनैतिक ताक़त मिली है जिसके बूते बहुजन समाज आज सम्मान से जीना सीख पाया है।
आप हमारी सर्वमान्य नेता हैं। आपका आदेश सिर माथे पे।…
— Akash Anand (@AnandAkash_BSP) May 9, 2024
दरअसल, 7 मई को बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर और अपने उत्तराधिकारी के पद से हटा दिया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसका ऐलान करते हुए कहा कि मूवमेन्ट के व्यापक हित में पूर्ण परिपक्वता आने तक फिलहाल उन्हें इन दोनों जिम्मेदारियों से अलग रखा जाएगा.
मायावती ने अपनी पोस्ट में लिखा था, 'विदित है कि बीएसपी एक पार्टी के साथ ही बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के आत्मसम्मान व स्वाभिमान तथा सामाजिक परिवर्तन का भी मूवमेन्ट है, जिसके लिए कांशीराम जी व मैंने खुद भी अपनी पूरी जिन्दगी समर्पित की है और इसे गति देने के लिए नई पीढ़ी को भी तैयार किया जा रहा है.' 'इसी क्रम में पार्टी में अन्य लोगों को आगे बढ़ाने के साथ ही आकाश आनन्द को नेशनल कोऑर्डिनेटर व अपना उत्तराधिकारी घोषित किया. किन्तु पार्टी व मूवमेन्ट के व्यापक हित में पूर्ण परिपक्वता आने तक अभी उन्हें इन दोनों अहम जिम्मेदारियों से अलग किया जा रहा है.'
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2024 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

