Owaisi on Ram Mandir: लोकसभा में राम मंदिर पर चर्चा के दौरान भड़क उठे ओवैसी, कहा- बाबरी विध्वंस का जश्न मना रही मोदी सरकार

असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. ओवैसी ने कहा, बाबरी मस्जिद जिंदाबाद, बाबरी मस्जिद जिंदाबाद... मस्जिद थी, है और रहेगी.'

 AIMIM Chief Asaduddin Owaisi Loksabha Speech: लोकसभा में राम मंदिर पर हुई चर्चा के दौरान एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. ओवैसी ने कहा, बाबरी मस्जिद जिंदाबाद, बाबरी मस्जिद जिंदाबाद... मस्जिद थी, है और रहेगी.' केंद्र पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा, 'क्या मोदी सरकार सिर्फ एक धर्म की सरकार है? क्या मोदी सरकार सिर्फ हिंदुत्व सरकार है? क्या देश का कोई धर्म है? देश में कोई धर्म नहीं है.. आप मुसलमानों को क्या संदेश दे रहे हैं?'

अयोध्या का जिक्र करते हुए ओवैसी ने कहा, 'क्या मोदी सरकार सिर्फ एक धर्म की सरकार है? या फिर ये ऐसा सरकार है जो पूरे देश के धर्मों में विश्वास करता है? 22 जनवरी को मनाकर आप करोड़ों मुसलमानों को क्या संदेश दे रहे हैं? क्या ये सरकार ये संदेश देना चाहती है कि एक धर्म ने दूसरे धर्म को जीत लिया है? आप देश के 17 करोड़ मुसलमानों को क्या संदेश देते हैं? मुसलमानों के साथ 1992, 2019, 2022 में विश्वासघात किया गया, मैं बाबर, औरंगजेब, जिन्ना का प्रवक्ता नहीं हूं.'

ओवैसी ने कहा, '6 दिसंबर 1992 के बाद देश में दंगे हुए. युवाओं को जेल में डाला गया और बूढ़े होकर बाहर आए. मैं राम का सम्मान करता हूं. लेकिन मैं नाथूराम से नफरत करता हूं क्योंकि उसने उस व्यक्ति को मारा जिसके अंतिम शब्द 'हे राम' थे. आप मुझसे बाबर के बारे में क्यों पूछते हैं? बोस, नेहरू और हमारे देश के बारे में पूछना...'

ओवैसी ने कहा, 'मुझे आश्चर्य है कि लोकसभा अलग-अलग आवाजों में कैसे बोल सकती है? 16 दिसंबर 1992 को इसी लोकसभा में एक प्रस्ताव पारित किया गया था जिसमें बाबरी मस्जिद के विध्वंस की आलोचना की गई थी. मेरा मानना ​​है कि इस देश में कोई धर्म नहीं है...'

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड