लोकसभा चुनाव 2019: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात 'फानी' के मद्देनजर ओडिशा की स्थिति का लिया जायजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 'फानी' चक्रवात के मद्देनजर ओडिशा की स्थिति का जायजा लिया. मोदी ने राज्य के चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में सरकारी अधिकारियों द्वारा चलाए जा रहे राहत और मरम्मत कार्यो का जायजा लिया...
भुवनेश्वर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 'फानी' चक्रवात के मद्देनजर ओडिशा की स्थिति का जायजा लिया. मोदी ने राज्य के चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में सरकारी अधिकारियों द्वारा चलाए जा रहे राहत और मरम्मत कार्यो का जायजा लिया. बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री ने राज्य में चक्रवात से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए हवाई सर्वेक्षण किया.
मोदी ने पूरी, खुर्दा, कटक, जगतसिंहपुर, जजपुर, केंद्रपाड़ा, भद्रक और बालासोर का हवाई सर्वेक्षण किया. राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धमेर्ंद्र प्रधान और राज्यपाल गणेश लाल ने हवाई अड्डे पर मोदी का स्वागत का किया.
प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले फोन पर बात कर राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और राज्यपाल गणेशी लाल से केंद्र द्वारा हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया था. पुरी के 21 लोगों सहित कुल 34 लोग इस चक्रवात में मारे गए. फानी ने शुक्रवार को ओडिशा में दस्तक दी थी, जिसके बाद पूरे राज्य को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है.
11 जिलों के करीब 14,835 गांव के लगभग 1.08 करोड़ लोग इस चक्रवात से प्रभावित हुए हैं. राज्य के पुरी और खुर्दा के कुछ हिस्से इस चक्रवात से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2019 02:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

