PM के समर्थन में उतरे कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी, कहा- मोदी को खलनायक की तरह पेश करना गलत
कांग्रेस के नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने अपने सहयोगी जयराम रमेश का समर्थन करते हुए कहा कि पीएम मोदी को खलनायक की तरह पेश करना गलत है और ऐसा करके विपक्ष एक तरह से उनकी मदद करता है. रमेश ने कहा कि पीएम मोदी के शासन का मॉडल 'पूरी तरह नकारात्मक गाथा' नहीं है.
नई दिल्ली : कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी (Abhishek Manu Singhvi) ने अपने सहयोगी जयराम रमेश (Jairam Ramesh) का समर्थन करते हुए शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को खलनायक की तरह पेश करना गलत है और ऐसा करके विपक्ष एक तरह से उनकी मदद करता है.
सिंघवी ने रमेश के बयान का हवाला देते हुए ट्वीट किया, " मैंने हमेशा कहा है कि मोदी को खलनायक की तरह पेश करना गलत है. सिर्फ इसलिए नहीं कि वह देश के प्रधानमंत्री हैं, बल्कि ऐसा करके एक तरह से विपक्ष उनकी मदद करता है. ''
यह भी पढ़ें : गुजरात की 2 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव एक ही दिन कराएं: अभिषेक मनु सिंघवी
उन्होंने कहा, ''काम हमेशा अच्छा, बुरा या मामूली होता है. काम का मूल्यांकन व्यक्ति नहीं बल्कि मुद्दों के आधार पर होना चाहिए. जैसे उज्ज्वला योजना कुछ अच्छे कामों में एक है.''
दरअसल, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बुधवार को कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन का मॉडल 'पूरी तरह नकारात्मक गाथा' नहीं है और उनके काम के महत्व को स्वीकार नहीं करके और हर समय उन्हें खलनायक की तरह पेश करके कुछ हासिल नहीं होने वाला है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2019 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

