'AAP नेता ने पर्सनल फोटो लीक करने की दी धमकी', स्वाति मालीवाल का गंभीर आरोप, कहा- मुझे बदनाम करने की हो रही कोशिश

स्वाति मालीवाल ने दावा किया कि उन्हें AAP के एक वरिष्ठ नेता का फोन आया था, जिन्होंने कहा कि उनके "निजी फोटो" लीक किए जा सकते हैं.

(Photo : X)

दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है. राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने बुधवार को अपने एक्स पोस्ट में पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया कि उन्हें पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का फोन आया था, जिन्होंने बताया कि पार्टी के सभी सदस्यों पर उनके खिलाफ "गंदी बातें" बोलने का "दबाव" है. उन्हें चेतावनी दी गई कि उनके "निजी फोटो" लीक किए जा सकते हैं.

इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से कहा था कि वह मामले की निष्पक्ष जांच चाहते हैं और न्याय होना चाहिए. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मालीवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, "मेरे ऊपर नेताओं और कार्यकर्ताओं की पूरी फौज छोड़ने, मुझे भाजपा एजेंट कहने, मेरा चरित्र हनन करने, एडिटेड वीडियो लीक करने, विक्टिम शेमिंग करने, आरोपी के साथ घूमने, उसे क्राइम सीन पर वापस जाने देने और सबूतों से छेड़छाड़ करने और आरोपी के पक्ष में प्रदर्शन करने के बाद, मुख्यमंत्री, जिनके ड्राइंग रूम में मुझे पीटा गया था, आखिरकार कह रहे हैं कि वह मामले की निष्पक्ष जांच चाहते हैं."

सुबह मालीवाल ने एक्स पर आरोप लगाया कि पार्टी में सभी पर उनके खिलाफ बोलने का दबाव डाला जा रहा है और जो कोई भी उनका समर्थन करता है, उसे पार्टी से निकालने की धमकी दी जा रही है. उनके पोस्ट में लिखा था, "कल पार्टी के वरिष्ठ नेता का फोन आया. उन्होंने बताया कि किस तरह सब पर दबाव है कि मेरे खिलाफ गंदी से गंदी बात बोलो, मेरे पर्सनल फोटो लीक कर के मुझे तोड़ दो. कहा जा रहा है कि जो मेरा साथ देगा उसे पार्टी से निकाल देंगे."

मालीवाल ने आगे लिखा, "किसी को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की ड्यूटी सौंपी गई है, तो किसी को ट्वीट करने की. किसी की ज़िम्मेदारी अमेरिका में वालंटियर्स को कॉल करके मेरे खिलाफ कुछ न कुछ निकलवाने की है. कुछ आरोपी से नजदीकी बीट रिपोर्टर को फर्जी स्टिंग ऑपरेशन करवाना है."

यह घटना आम आदमी पार्टी के अंदर चल रहे घमासान को और हवा देती है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड