देश

गुजरात के रण में AAP की एंट्री, अरविंद केजरीवाल का ऐलान- 2022 में विधानसभा चुनाव के लिए सभी सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार

गुजरात दौरे पर गए आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है. केजरीवाल ने कहा कि 2022 में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव में आप सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इस दौरान उन्होंने अहमदाबाद में आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया.

गुजरात के रण में AAP की एंट्री, अरविंद केजरीवाल का ऐलान- 2022 में विधानसभा चुनाव के लिए सभी सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार
गुजरात दौरे पर आप नेता अरविंद केजरीवाल (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद: गुजरात दौरे पर गए आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है. केजरीवाल ने कहा कि 2022 में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव में आप सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इस दौरान उन्होंने अहमदाबाद में आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया. वरिष्ठ पत्रकार इसुदानभाई गढ़वी उनकी मौजूदगी में आप में शामिल हुए. Arvind Kejriwal In Gujarat: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अहमदाबाद पहुंचे, AAP प्रदेश कार्यालय का करेंगे उद्घाटन

आप नेता अरविंद केजरीवाल ने कहा “आज गुजरात की जो हालत है वो बीजेपी और कांग्रेस की सरकारों की कारस्तानी है. पिछले 27 साल से गुजरात में एक ही पार्टी की सरकार है. लेकिन पिछले 27 साल इन दोनों पार्टियों की दोस्ती की कहानी है. कहते हैं कि कांग्रेस बीजेपी की जेब में है.”

गुजरात के दौरे पर आने से एक दिन पहले अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि अब गुजरात बदलेगा. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को एक दिन के दौरे पर गुजरात पहुंचे. यह दूसरा मौका होगा जब केजरीवाल गुजरात गए है. वह इससे पहले फरवरी में सूरत गये थे, जहां स्थानीय निकाय चुनाव में पहली बार चुनाव मैदान में उतरी उनकी पार्टी मुख्य विपक्षी दल के तौर पर उभरी थी. केजरीवाल का यह दौरा इसलिये भी महत्वपूर्ण है कि उनकी पार्टी की नजर पहले से ही दिसंबर 2022 में होने वाले प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने पर है और इसके​ लिये जोर-शोर से तैयारियां चल रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2021 01:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).