ह्यूस्टन में 'Howdy Modi' सम्मेलन में भाग लेने के लिए 40 हजार लोगों ने कराया पंजीकरण, भारतीय समुदाय को 22 सितंबर को संबोधित करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

भारतीय अमेरिकी समुदाय के सम्मेलन ‘हाउडी, मोदी’ में शिरकत करने के लिए करीब 40 हजार लोग अभी तक पंजीकरण करा चुके हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 सितम्बर को इस सम्मेलन में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे. हाउडी- ‘हाऊ डू यू डू’का संक्षिप्त रूप है. ह्यूस्टन में पांच लाख से अधिक भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोग रहते हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credits- PTI)

ह्यूस्टन : भारतीय अमेरिकी समुदाय (Indian American Community) के सम्मेलन ‘हाउडी, मोदी’ (Howdy Modi) में शिरकत करने के लिए करीब 40 हजार लोग अभी तक पंजीकरण करा चुके हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 सितम्बर को इस सम्मेलन में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे. मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका आ रहे हैं.

‘हाउडी’ ‘हाऊ डू यू डू’ (How Do You Do) का संक्षिप्त रूप है. दक्षिण पश्चिमी अमेरिका में आम तौर पर लोग एक दूसरे से मिलते वक्त हाल चाल जानने के लिए यही बोलते हैं. ह्यूस्टन के एक गैर सरकारी संगठन ‘टेक्सास इंडिया फोरम’ ने बताया कि समारोह में आने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा, लेकिन इसके लिए ‘पास’ होना जरूरी है.

यह भी पढ़ें : बाढ़ प्रभावित केरल का दौरा न करने पर राहुल गांधी ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, राहत पैकेज ना दिए जाने को बताया अनुचित

अमेरिका के चौथे सबसे अधिक आबादी वाले शहर के ‘एनआरजी फुटबॉल स्टेडियम’ में आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में करीब 50 हजार लोगों के आने की उम्मीद है. ह्यूस्टन में पांच लाख से अधिक भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोग रहते हैं. ह्यूस्टन के मेयर सिल्वेस्टर टर्नर ने कहा, ‘‘ मैं प्रधानमंत्री मोदी का ह्यूस्टन में स्वागत करने के लिए उत्साहित हूं, जहां बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग रहते हैं.’’

‘टेक्सास इंडिया फोरम’ ने बताया कि पहले सप्ताह में ही 39,000 से अधिक लोगों ने पंजीकरण करा लिया था. 1000 से अधिक स्वयंसेवक और 650 ‘वेलकम पार्टनर’ कार्यक्रम से जुड़े हैं. अमेरिकी सीनेटर जॉन कोर्निन ने कहा, ‘‘टेक्सास के लाखों भारतीय अमेरिकी की ओर से और सीनेट इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष तौर पर मैं प्रधानमंत्री मोदी का ह्यूस्टन में स्वागत करता हूं.’’

Share Now

संबंधित खबरें

Rohit Sharma IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PM Modi In West Bengal Rally: पश्चिम बंगाल रैली में पीएम मोदी का तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- डर को हराने की लड़ाई, झूठ और लूट की दुकान बंद होने वाली

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड