Political Row Over Rahul Gandhi: राहुल गांधी की भगवान राम से तुलना पर सियासी विवाद, BJP ने नाना पटोले को बताया 'चापलूस'

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राहुल गांधी की भगवान राम से तुलना करने पर कांग्रेस नेता नाना पटोले को करारा जवाब दिया है. भाजपा नेताओं ने कहा कि ऐसे बयान कांग्रेसियों की चापलूसी को दिखाते हैं.

(Credit-@PTI_News)

Political Row Over Rahul Gandhi: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राहुल गांधी की भगवान राम से तुलना करने पर कांग्रेस नेता नाना पटोले को करारा जवाब दिया है. भाजपा नेताओं ने कहा कि ऐसे बयान कांग्रेसियों की चापलूसी को दिखाते हैं. भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कांग्रेस को 'रावण की पार्टी' बताया और कहा कि उसके नेता अब राम की शरण में जाने लगे हैं. उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "कांग्रेस राहुल गांधी को राम बता रही है तो उम्मीद है कि वह अयोध्या में राम मंदिर जाकर आशीर्वाद लेंगे और 'जी राम जी' योजना का गुणगान करेंगे.

नाना पटोले के बयान पर विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने भी पलटवार किया. उन्होंने कहा, "नाना पटोले का बयान गलत है. ऐसे बयान सिर्फ सुर्खियों में रहने के लिए दिए जाते हैं, मेरा मानना ​​है कि इन्हें पूरी तरह नजरअंदाज किया जाना चाहिए. यह भी पढ़े:  BJP नेता रविशंकर प्रसाद का राहुल गांधी पर हमला, कहा- मोदी जैसे ईमानदार नेता पर लगाए बेबुनियाद और शर्मनाक आरोप

भाजपा एमएलसी श्रीकांत तारा पंडित ने कहा, "राहुल गांधी इस तरह के नेता नहीं हैं कि पूरे देश की राजनीति में उनकी किसी से तुलना की जाए। कांग्रेस ने राहुल गांधी को राजनीति में कबड्डी और खो-खो खेलने के लिए भेजा है. वह एक विफल नेता हैं। कांग्रेस के तमाम नेता गांधी परिवार की दहलीज पर मत्था टेकते हुए थम चुके हैं, लेकिन फिर भी पार्टी उन्हें (राहुल गांधी) छोड़ने के लिए तैयार नहीं है.

नाना पटोले के बयान को लेकर शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा, "जिस कांग्रेस पार्टी को आस्था, भक्ति, संस्कृति और सभ्यता में विश्वास नहीं है, उस पार्टी के नेता राहुल गांधी की भगवान राम से तुलना की जाती है. कांग्रेस को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है, लेकिन राहुल गांधी वहां नहीं गए. ऐसे में राहुल गांधी की राम से तुलना करने जैसे बयान कांग्रेस नेताओं की चापलूसी को दिखाते हैं.

इससे पहले, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने नाना पटोले के बयान पर पलटवार किया. उन्होंने कहा, "ये लोग कभी राहुल गांधी को 'जन नायक' कहते हैं, जिससे कर्पूरी ठाकुर का अपमान करते हैं. कभी दावा करते हैं कि क्रिसमस सोनिया गांधी की वजह से होता है. अब भगवान राम से राहुल गांधी की तुलना की जा रही है. याद रखना चाहिए कि यह वही लोग हैं, जिन्होंने भगवान राम को काल्पनिक बोला और प्राण प्रतिष्ठा को नाच गाना बताया था.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangla Sahib Entry Row: गुरुद्वारा बंगला साहिब विवाद में अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं पर FIR; डीएसजीएमसी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, आप ने मांगा अमित शाह का इस्तीफा

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड