Amroha Shocker: महिला सिपाही को घर में जबरदस्ती घुसकर मारी गोली, फिर पुलिसकर्मी ने की खुद की जान लेने की कोशिश
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां आपस में बहस होने के बाद एक महिला सिपाही को गोली मारकर कॉन्स्टेबल ने खुद को भी गोली मार ली है.
अमरोहा, 1 फरवरी : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अमरोहा जिले से चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां आपस में बहस होने के बाद एक महिला सिपाही को गोली मारकर कॉन्स्टेबल ने खुद को भी गोली मार ली है. पुलिस के हवाले से इसकी सूचना मिली है. दोनों को गंभीर हालत में मुरादाबाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
खबरों के मुताबिक, 26 वर्षीय मनोज कुमार ने 25 साल की कॉन्स्टेबल मेघा चौधरी के घर में जबरदस्ती घुसकर उसे गोली मार दी, जिसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली. इसके कारण का पता अभी भी नहीं लग पाया है. यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश: छह साल के बच्चे की हत्या के आरोप में दंपत्ति गिरफ्तार, जांच जारी
मेघा अमरोहा के अवंतिका नगर कॉलोनी में एक किराए के मकान में रहती थी. पुलिस ने कहा है कि उन्हें फिलहाल दोनों की सेहत में सुधार होने का इंतजार है ताकि इस मामले में उनसे सवाल पूछे जा सके.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2021 02:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

