देश

UP Shocker: पुलिस इंपेक्टर ने दुष्कर्म पीड़िता किशोरी की मां से किया दुष्कर्म, हुआ गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के सदर इलाके में 17 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता की मां के साथ उसके आधिकारिक आवासीय क्वार्टर में दुष्कर्म करने के आरोप में एक पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है.

UP Shocker: पुलिस इंपेक्टर ने दुष्कर्म पीड़िता किशोरी की मां से किया दुष्कर्म, हुआ गिरफ्तार
सांंकेतिक तस्वीर (Photo Credit : Twitter)

कन्नौज, 30 अगस्त : उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के सदर इलाके में 17 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता की मां के साथ उसके आधिकारिक आवासीय क्वार्टर में दुष्कर्म करने के आरोप में एक पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी इंस्पेक्टर अनूप मौर्य को निलंबित कर दिया गया है.

महिला की शिकायत के अनुसार, मौर्य उसकी बेटी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले की जांच कर रहा था. उसने उसे 28 अगस्त को आधिकारिक आवासीय क्वार्टर पर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया. गिरफ्तार अधिकारी ने हालांकि कहा कि उसने शिकायतकर्ता को कुछ दस्तावेजों पर उसके हस्ताक्षर लेने के लिए अपने कमरे में बुलाया था. यह भी पढ़ें : सूरत में युवक ने की आत्महत्या, महिला पार्टनर और उसके भाई पर लगाया जबरन बीफ खिलाने के आरोप

कन्नौज के एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने कहा, "पीड़िता के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए हैं. इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है और दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया." सर्किल अधिकारी (सदर) शिव प्रताप सिंह को घटना की शुरुआती जांच करने के लिए कहा गया था. उन्होंने मौर्य को दोषी पाया.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2022 08:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).