देश

इम्प्रेशन जमाने के लिए मंगेतर के पिता को पिटवाया, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रूपेश भोज अंधेरी में रहने वाली एक लड़की से मुहब्बत करता था. लेकिन लड़की उससे इम्प्रेश नही हो रही थी. जिसके लिए उसने उसकी नजर में अपनी धौस जमाने के लिए किराए पर कुछ गुंडो को बुलाया

इम्प्रेशन जमाने के लिए मंगेतर के पिता को पिटवाया, आरोपी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर

मुंबई: आपने फिल्मों में देखा होगा की लड़की को इम्प्रेस करने के लिए हिरो गुंड़ो से भीड़ जाता है. मुंबई के अंधेरी इलाके में रूपेश भोज नामक एक प्रेमी ने भी ऐसा ही कुछ किया. रुपेश ने अपनी प्रेमिका पर धौंस जमाने के लिए फिल्मी स्टाईल में उसके पिता को पिटवाने को लेकर ड्रामा रचता है. लेकिन उसको नहीं मालूम था कि उसकी पोल खुलने पर वह खुद पुलिस के हत्थे चढ़ जाएगा.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रूपेश भोज अंधेरी में रहने वाली एक लड़की से मोहब्बत करता था. लेकिन लड़की उससे इम्प्रेस नही हो रही थी. जिसके लिए उसने उसकी नजर में अपनी धौस जमाने के लिए किराए पर कुछ गुंडो को बुलाया. गुड़ों ने रूपेश के बताने के मुताबिक प्रेमिका के पिता की राह चलते पिटाई करने लगे.

इस बीच वह फिल्मी स्टाईल में गुंड़ो के बीच उसे बचाने पहुंचता है. जिसकी सूचना किसी ने डीएन नगर पुलिस को दे दी. मौके पर पहुची पुलिस ने जब भाड़े के गुंडों से पूछताछ की तो मालूम पड़ा की गुंडों की प्रेमिका के पिता से कोई आपसी रंजिश नही थी. बल्कि रूपेश भोज ने उन गुंडों को भाड़े पर बुलवाया था.

पोल खुलने के बाद पुलिस ने रूपेश भोज के साथ करीब आधा दर्जन गुडों को भी गिरफ्तार किया है गिरफ्तार गुंडों में अब्बास शेख नामक आरोपी ने बताया कि 90 हजार रुपए में उनका रुपेश से इस मामले को लेकर सौदा हुआ था.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2018 05:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).