पाकिस्तान के खिलाफ सख्त हुई मोदी सरकार, अवैध कब्जे को लेकर दी ये चेतावनी
हालांकि स्वराज ने अपने जवाब में इस बारे में विस्तार से नहीं बताया कि पाकिस्तान से यह बात कहां कही गयी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जम्मू कश्मीर के एक हिस्से पर अवैध कब्जा किये हुए है.
नयी दिल्ली: सरकार ने बुधवार को कहा कि भारत ने बार-बार पाकिस्तान (Pakistan)से कहा है कि वह उसके अवैध कब्जे वाले सभी इलाकों को फौरन खाली करे और इस्लामाबाद से पिछले महीने भी यही बात कही गयी. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि भारत का सतत और सैद्धांतिक मत है कि समस्त जम्मू कश्मीर राज्य भारत का अभिन्न हिस्सा रहा है, और रहेगा. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर राज्य में भारत के करीब 78 हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर अवैध कब्जा कर रखा है.
स्वराज ने कहा, ‘‘चीन और पाकिस्तान के बीच दो मार्च, 1963 को हुए तथाकथित सीमा समझौते के तहत पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर में उसके कब्जे वाले भारतीय क्षेत्र के 5180 वर्ग किलोमीटर हिस्से को चीन को सौंप दिया था.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने पाकिस्तान से बार-बार और लगातार कहा है कि वह उसके अवैध कब्जे वाले सभी इलाकों को फौरन छोड़ दे. इस बारे में हाल ही में 30 नवंबर, 2018 को भी उससे कहा गया.’’
यह भी पढ़े: बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2-3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका
हालांकि स्वराज ने अपने जवाब में इस बारे में विस्तार से नहीं बताया कि पाकिस्तान से यह बात कहां कही गयी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जम्मू कश्मीर के एक हिस्से पर अवैध कब्जा किये हुए है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2018 09:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

