देश

बाबा बागेश्वर धाम की शादी में शामिल होंगे PM मोदी, मंच से किया वादा: Video

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं. वे रविवार को छतरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने बागेश्वर धाम बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की. बागेश्वर धाम बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद PM मोदी ने धीरेंद्र शास्त्री की मां से मिलने की इच्छा जताई.

बाबा बागेश्वर धाम की शादी में शामिल होंगे PM मोदी, मंच से किया वादा: Video
PM Modi and Baba Bageshwar | Instagram

छतरपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं. वे रविवार को छतरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने बागेश्वर धाम बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की. बागेश्वर धाम बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद PM मोदी ने धीरेंद्र शास्त्री की मां से मिलने की इच्छा जताई. जब दोनों की मुलाकात हुई, तो हंसी-मजाक के दौरान PM मोदी ने कहा, "आपके मन की बात की पर्ची भी मेरे पास है, आप बेटे की शादी करवाना चाहती हैं!"

PM Modi on Obesity: क्या है ‘ओबेसिटी’? जिसका जिक्र कर पीएम मोदी ने देशवासियों को दी ये सलाह.

धीरेंद्र शास्त्री पहले भी कई बार यह कह चुके हैं कि उनकी मां को उनकी शादी की बहुत चिंता रहती है. उन्होंने बताया था, "मेरी मां पिछले तीन सालों से मेरी शादी के लिए परेशान हैं."

पीएम मोदी ने मंच से ऐलान किया कि वे अस्पताल के उद्घाटन में भी आएंगे, साथ ही बाबा बागेश्वर की शादी में भी आएंगे.

बाबा बागेश्वर धाम की शादी में आएंगे पीएम मोदी

कैंसर अस्पताल का किया शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान 200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 'बालाजी सरकार कैंसर इंस्टीट्यूट' का भी शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि बागेश्वर धाम अब सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सेवा का भी केंद्र बनने जा रहा है. यहां लोगों को भजन, भोजन और निरोगी जीवन सबकुछ मिलेगा.

प्रधानमंत्री मोदी के बागेश्वर धाम दौरे से बाबा धीरेंद्र शास्त्री भी बेहद उत्साहित दिखे. उन्होंने मंच से कहा, "प्रधानमंत्री दल से नहीं, दिल से सेवा करते हैं." साथ ही उन्होंने PM मोदी से आग्रह किया, "आप हमारी बारात में भले ही न आएं, लेकिन अस्पताल के उद्घाटन पर जरूर आएं!"

इतना ही नहीं, धीरेंद्र शास्त्री ने मंच से घोषणा की कि बागेश्वर धाम अस्पताल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के नाम से एक विशेष वार्ड बनाया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2025 07:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).