देश

PM मोदी का कल अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को देंगे बड़ी सौगात, 614 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वाराणसी में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। सुबह साढ़े दस बजे वर्चुअल माध्यम से लगभग 614 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की वह काशीवासियों को सौगात देंगे

PM मोदी का कल अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को देंगे बड़ी सौगात, 614 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ
पीएम मोदी (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi)  सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वाराणसी में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. सुबह साढ़े दस बजे वर्चुअल माध्यम से लगभग 614 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की वह काशीवासियों को सौगात देंगे.  प्रधानमंत्री इस दौरान परियोजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत भी करेंगे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे. जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया जायेगा.

उनमें सारनाथ लाइट एंड साउंड शो, लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल रामनगर का उन्नयन, सीवरेज संबंधित कार्य, गायों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए बुनियादी ढांचागत सुविधाओं का प्रबंध, बहुउद्देशीय बीज भंडार गृह, 100 मीट्रिक टन कृषि उपज क्षमता वाले गोदाम, आईपीडीएस चरण-2, संपूर्णानंद स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिये एक आवास, वाराणसी शहर के स्मार्ट लाइटिंग कार्य, 105 आंगनवाड़ी केंद्र और 102 गौ आश्रय केंद्र शामिल हैं. यह भी पढ़े: पीएम मोदी ने देश के पहले मल्टी मॉडल टर्मिनल का किया उद्घाटन, वाराणसी में देश की पहली कंटेनर कार्गो सेवा शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दशाश्वमेध घाट और खिड़किया घाट का पुनर्विकास, पीएसी पुलिस बल के लिए बैरक, काशी के कुछ वाडरें का पुनर्विकास, बनिया बाग में पार्क के पुनर्विकास के साथ पार्किं ग सुविधा, गिरिजा देवी संस्कृत शंकुल में बहुउद्देश्यीय हॉल के उन्नयन सहित शहर में सड़कों की मरम्मत और पर्यटन स्थलों के विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2020 10:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).